प्रियंका चोपड़ा की मां मधु ने ‘द ब्लफ’ के सेट से शेयर कीं तस्वीरें

मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में अपनी अपकमिंग फिल्‍म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त है। इस दौरान उनकी मां मधु चोपड़ा भी सेट पर पहुंचीं। उन्होंने आगामी फिल्म के सेट की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की।

मधु ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें ‘द ब्लफ’ की दुनिया की झलक दिखाई गई है। इसमें कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज़ कॉर्डोवा, सफ‍िया ओकले-ग्रीन और वेदांतन नायडू भी हैं।

‘द ब्लफ’ 19वीं शताब्दी के कैरेबियाई द्वीप की एक महिला समुद्री डाकू की कहानी पर आधारित है जिसका किरदार प्रियंका निभा रही है। वह अपने परिवार की रक्षा करती है।

प्रियंका ने हाल ही में फिल्म के सेट से एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें एक पुरानी बंदूक दिखाई दे रही है।

इस बीच एक्ट्रेस ने सलमान खान और अक्षय कुमार की सह-अभिनीत अपनी फिल्म ‘मुझसे शादी करोगे’ के 20 साल पूरे होने का जश्न भी मनाया। उन्होंने इसके लिए फिल्म की एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए शेयर की।

डेविड धवन द्वारा निर्देशित ‘मुझसे शादी करोगे’ 2004 में रिलीज हुई एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इसमें सलमान द्वारा निभाए गए समीर, प्रियंका द्वारा निभाए गए रानी और अक्षय कुमार द्वारा निभाए गए सनी के किरदार को लेकर एक मजेदार लव ट्रायंगल को दिखाया गया था। फिल्म कॉमेडी और रोमांस के अलावा कई तरह से दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी थी।

प्रियंका के बारे में बात करें तो उन्होंने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। इसके बाद एक्टिंग में उनकी एंट्री हुई थी। साल 2002 में साउथ सुपरस्टार विजय दलपति की तमिल फिल्म ‘थमिजहन’ में उन्होंने काम किया। साल 2003 में बॉलीवुड में एंट्री ली। वह सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ में दिखीं।

इसके बाद ‘अंदाज’, ‘प्लान’, ‘किस्मत’, ‘असंभव’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘ऐतराज’, ‘सलाम-ए-इश्क’, ‘बिग ब्रदर’, ‘द्रोणा’, ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’, ‘लव स्टोरी 2050’, ‘फैशन’, ‘डॉन 2’, ‘बर्फी’, ‘अग्निपथ’, ‘तेरी मेरी कहानी’, ‘जंजीर’, ‘कृष 3’, ‘बाजीराव-मस्तानी’, ‘गुंडे’, ‘मेरी कॉम’, ‘दिल धड़कने दो’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। इन फिल्मों में प्रियंका के निभाए किरदारों ने उन्हें एक अलग मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया।

वह अमेरिकन थ्रिलर सीरीज ‘क्वांटिको’ में एलेक्स पैरिश के रोल में नजर आईं। वह ‘बेवॉच’, ‘इज नॉट इट रोमांटिक’, ‘द व्हाइट टाइगर’ और ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहीं। वह 2023 में रिलीज हुई सीरीज ‘सिटाडेल’ में एक्शन अवतार में नजर आईं।

–आईएएनएस

एमकेएस/एकेजे

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More