हिमाचल में बादल फटने से हुए नुकसान पर पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने जताई चिंता

शिमला, 1 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश के बाद गुरुवार तड़के बादल फटने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक लापता हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता जयराम ठाकुर ने इस पर अपनी चिंता व्यक्त की है।

हिमाचल प्रदेश में अब तक लगभग 50 से अधिक लोग लापता हो गए हैं। इनमें से कुछ लोगों का पता अब भी नहीं चल पाया है। दो लोगों की मौत की सूचना भी मिली है, जिनके शव नेशनल हाईवे के पास मिले थे।

बारिश ने मनाली को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले हाईवे को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। यह न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रभावित करता है, बल्कि पर्यटन उद्योग के लिए भी झटका है।

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से बात की है और उन्हें जमीनी स्थिति की जानकारी दी है। स्थानीय प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। बचाव और नुकसान की भरपाई के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, “हिमाचल प्रदेश में जो फिर से बारिश के कारण जो नुकसान हुआ है, वह सबके लिए चिंता का कारण है। आज मेरी मुख्यमंत्री जी से भी बात हुई है। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से बात हुई है। जो नुकसान की जानकारी प्राप्त हुई है उसके मुताबिक हिमाचल प्रदेश में लगभग 50 से ज्यादा लोग लापता हैं और दो लोगों के शव मिले हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग को भी नुकसान हुआ है।”

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक और भारी बारिश जारी रहने के आसार हैं, और स्थानीय अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

–आईएएनएस

पीएसएम/एकेजे

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More