PARIS OLYMPICS: स्वप्निल कुसाले ने रचा इतिहास, राइफल शूटिंग में जीता ब्रांज मेडल

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक के छठे दिन गुरुवार को भारत की झोली में एक और पदक आया है। स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग में इतिहास रचते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। स्वप्निल ने शूटिंग की पुरूष स्पर्धा 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इससे पहले मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल इवंंट में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था। भारत का यह इस ओलंपिक में तीसरा पदक है।

स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन्स (3पी) ओलंपिक क्वालीफिकेशन राउंड की कड़ी परीक्षाओं और कठिनाइयों का अद्भुत संयम के साथ सामना किया और हर पोजिशन्स में प्रत्येक में 20 शॉट्स में शीर्ष स्तर का 590 स्कोर किया, जिससे 44-मैन फील्ड में सातवां स्थान प्राप्त किया और फ़ाइनल में पहुंचकर भारत को पेरिस ओलंपिक में तीसरा मेडल दिलाया।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

स्वप्निल कुसाले ने की थी धीमी शुरुआत

स्वप्निल कुसाले ने नीलिंग में थोड़ी धीमी शुरुआत की। उन्होंने 153.3 (पहली सीरीज- 50.8, दूसरी सीरीज- 50.9, तीसरी सीरीज- 51.6) का स्कोर किया। वह छठे नंबर पर रहे। इसके बाद प्रोन में उन्होंने 156.8 (पहली सीरीज- 52.7, दूसरी सीरीज- 52.2, तीसरी सीरीज- 51.9) का स्कोर करते हुए खुद की पोजीशन बेहतर की। वह प्रोन के बाद 5वें नंबर पर पहुंच गए थे। यहां से उन्हें कमाल करने की जरूरत थी।

शूटिंग में भारत का ये इस ओलंपिक में तीसरा पदक

PARIS OLYMPICS: स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग में रचा इतिहास, भारत की झोली में डाला तीसरा मेडल
स्रोत: स्पोर्टवाल्क मीडिया

 

खेलों के महाकुंभ में भारत ने पहली बार किसी एक खेल में तीन पदक अपने नाम किए हैं। इससे पहले मनु भाकर ने जहां महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल के इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था तो वहीं इसके बाद मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम इवेंट में भी कांस्य पदक जीतने में कामयाबी हासिल की थी। अभी भारत को इस बार के ओलंपिक में और पदक आने की उम्मीद है।

एमएस धोनी से प्रेरित होते हैं स्वप्निल कुसाले

उल्लेखनीय है कि कुसाले को उनके शांत स्वभाव के लिए जाना जाता है। जब उन्होंने मेडल अपने नाम किया। उनके मेडल जीतने के बाद से सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। इस तरह स्वप्निल कुसाले अब ओलिंपिक पदक विजेता हैं। वह एमएस धोनी से प्रेरित होते हैं और वह महान भारतीय क्रिकेट कप्तान की तरह रेलवे टिकट कलेक्टर भी हैं।

लेखक के बारे में

By Sujit Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More