कोडरमा: बुजुर्ग दंपत्ति पर चाकू से जानलेवा हमला, तीन गिरफ्तार

कोडरमा: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत सपही नलवा बिरहोर टोला में मोटरसाइकिल पर सवार हमलवार ने एक महिला और उसके पति पर चाकू से हमला कर दिया. जिसमें नलवा बिरहोर टोला निवासी 50 वर्षीय माला देवी एवं पति लखन यादव गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए महिला को रांची रिम्स रेफर कर दिया है.
घायल महिला ने बताया कि रात करीब नौ बजे मेरे घर के दरवाजे पर अचानक टॉर्च का लाइट जलने लगा. मेरे द्वारा पूछने पर आवाज आया कि दारू चाहिए, मना करने पर उनलोगों ने मेरे और मेरे पति पर चाकू से हमला कर दिया. जिसके बाद मैने शोर मचाया. शोर करने पर वे लोग भागने लगे. वहीं भागने के क्रम में एक हमलावर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. हमलवार ने अपने मोटरसाइकिल के नंबर में छेड़छाड़ कर रखा था. वहीं एक हमलवार के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने तीन अन्य हमलावरों जिसमें संतोष राजवंशी (नवादा), अरुण कुमार (नवादा), भोला यादव (चौधरीडीह, डोमचांच) व रौशन सिंह (गया) को हिरासत में लिया गया है.
