Big Breaking: पाकुड़ जा रहे हिमंत बिस्वा सरमा को प्रशासन ने देवघर में रोका

रांची: असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के झारखंड प्रदेश सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा को प्रशासन ने पाकुड़ जाने से रोक दिया है. हिमंत देवघर से पाकुड़ जा रहे थे, इसी क्रम में उन्हें रोका गया है. मिली जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने उन्हें गोपीनाथपुर जाने से रोक दिया है. हालांकि प्रशासन को तीन दिन पहले ही सूचना दे दी गई थी कि वह पाकुड़ जाएंगे, इसके बावजूद उन्हें रोका गया है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार नहीं चाहती कि मेरे सामने पूरी सच्चाई सामने आए, इसलिए मुझे जाने से रोका जा रहा है. 

हेमंत सोरेन बौखलाहट में सारी मर्यादाएं लांघ चुके हैं: बाबूलाल

बाबूलाल मरांडी ने हिमंत बिस्वा सरमा को देवघर में प्रशासन द्वारा रोके जाने की घटना पर हेमंत सरकार को घेरते हुए कहा है कि कांग्रेस झामुमो की सरकार चाहे जितना भी जोर लगा ले, लेकिन अब झारखंड के आदिवासियों की आवाज दबाई नहीं जा सकती. कांग्रेस झामुमो द्वारा बांग्लादेशी घुसपैठियों को झारखंड में बसा कर आदिवासियों को मिटाने का षडयंत्र उजागर हो चुका है. हेमंत सोरेन बौखलाहट में सारी मर्यादाएं लांघ चुके हैं.

 

आज से दो दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं हिमंत

बता दें कि हिमंत बिस्वा सरमा आज से दो दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं. वह आज सुबह 9.30 बजे देवघर पहुंचे. यहां से वह पाकुड़ के गोपीनाथपुर जाने वाले थे. लेकिन प्रशासन ने हिमंत बिस्वा सरमा को देवघर में ही रोक दिया है. जानकारी के मुताबिक हिमंत आज पाकुड़ में सांगठनिक मुद्दों पर कार्यकर्ताओं से बात करने वाले थे. इसके बाद वह दोपहर 2.30 बजे मीडिया से रूबरू होते.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More