विधायक स्टीफन मरांडी की पत्नी का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

रांची: महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी की पत्नी का बुधवार को निधन हो गया. उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है. इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा, ” पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री स्टीफन मरांडी जी की धर्मपत्नी के स्वर्गवास की अत्यंत दुःखद सूचना मिली है. हमारी प्रार्थना है कि मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को अपनी शरण में लें तथा इस विकट परिस्थिति में स्टीफ़न दा और उनके समस्त परिजनों को संबल एवं सामर्थ्य प्रदान करें. 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More