चाईबासा: ऊर्जा संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

चाईबासा: झारखंड अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (जेरेडा), रांची और ऊर्जा दक्षता ब्यूरो, विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में चाईबासा के एक निजी होटल मे खुदरा विक्रेताओं के लिए ऊर्जा संरक्षण तथा स्टैंडर्ड एवं लेवलिंग कार्यक्रम पर एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जितेंद्र व्यास ने विक्रेताओं को स्टार लेवल के बारे में प्रशिक्षण देते हुए कई अहम जानकारियां दीं. कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, एफजेसीसीआई और चाईबासा चौबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष नीतिन प्रकाश ने किया. 

नीतिन प्रकाश ने कार्यशाला के उद्देश्यों को समझाते हुए कम ऊर्जा खपत वाले तरीके को अपनाने व ऊर्जा बचाने के अन्य माध्यमों पर ध्यान देने पर जोर दिया. उन्होंने सभी रिटेलर्स और प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बिजली उपकरणों का उचित उपयोग करने और जागरूक होने को कहा. कार्यक्रम में जितेंद्र व्यास ने ऊर्जा संरक्षण, स्टार रेटिंग की महत्ता और एनर्जी कंजर्वेशन बिल्डिंग कोड, एस एंड एल इंस्पेक्शन, प्रक्रिया के बारे में सरकार की योजनाओं को विकसित जानकारी दी. इस अवसर पर अनिल खिरवाल, पूर्व अध्यक्ष चाईबासा, चौंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं नीरज संद्वार, सचिव, चाईबासा चौबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज समेत कई लोग मौजूद थे.  

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More