Ismail Haniyeh Death: रूस ने हमास चीफ इस्माइल हानिया की हत्या की निंदा की

मॉस्को: तेहरान में हमास पोलित ब्यूरो के चीफ इस्माइल हानिया की उसके आवास पर मिसाइल से हमले कर हत्या कर दी गई। रूस ने बुधवार को इस्माइल हानिया की हत्या की कड़ी निंदा की है।

रूसी विदेश मंत्रालय के सूचना एवं प्रेस विभाग के उपनिदेशक आंद्रेई नास्तासिन ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह स्पष्ट है कि राजनीतिक हत्या करने वालों को इस बात का अंदाजा था कि इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में क्या खतरनाक परिणाम होंगे।

उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि इस्माइल हानिया की हत्या से हमास और इजरायल के बीच चल रही युद्धविराम की बातचीत पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। यह बातचीत गाजा पट्टी में शांति और युद्धविराम के लिए की जा रही थी। अब इस हत्या के कारण, शांति की संभावना कम हो गई है।

हमास के चीफ पर हमला तब हुआ जब वे ईरान में थे। उसे ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति पेजेशकियान के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए आधिकारिक तौर पर आमंत्रित किया गया था।

मॉस्को ने बेरूत में इजरायल के हमले की भी निंदा की और इसे लेबनान की संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानून के मानदंडों का घोर उल्लंघन बताया।

आंद्रेई नास्तासिन ने कहा, “हम मिडिल ईस्ट में स्थिति के तेजी से बिगड़ने के बढ़ते खतरे पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त करते हैं।”

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More