नवी मुंबई मर्डर केस : आरोपी सात दिन की पुलिस रिमांड पर

नवी मुंबई: हाराष्ट्र की पनवेल कोर्ट ने मुंबई के बेलापुर की 22 वर्षीय लड़की की हत्या के आरोपी दाऊद एम. शेख को सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

यशश्री शिंदे की हत्या के आरोप में शेख (25) को 30 जुलाई को कर्नाटक के कलबुर्गी से गिरफ्तार किया गया था। उसे बुधवार सुबह पनवेल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

हत्या के अलावा, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत भी आरोप दर्ज किए हैं। आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

आरोपी और पीड़िता एक-दूसरे को 2019 से जानते थे। लड़की के माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे। बाद में पीड़िता ने भी उसे ठुकरा दिया था।

अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता उरण में आरोपी से मिलने गई थी। यहां उनके बीच कथित तौर पर झगड़ा हुआ। इस दौरान आरोपी ने उस पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया में चल रही उन रिपोर्टों का खंडन किया जिसमें कहा गया कि हत्या के बाद उसके शरीर को बुरी तरह से क्षत-विक्षत किया गया था। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, लड़की की मौत कई बार चाकू से वार करने से हुई थी।

पुलिस की जांच में संभावित ‘लव ट्रायंगल’ का भी संकेत मिला है। पीड़िता कथित तौर पर किसी अन्य लड़के को डेट कर रही थी। जब आरोपी को इसके बारे में पता चला तो उसने गुस्से में आकर लड़की की हत्या कर दी।

दाऊद एम. शेख कर्नाटक में रहता था, लेकिन उसके मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड से पता चलता है कि वह 22 जुलाई को नवी मुंबई आया था। लड़की की हत्या तक उनके बीच क्या हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

इस हत्या ने राजनीतिक रंग तब ले लिया जब भाजपा ने इसे ‘लव जिहाद’ का मामला करार दिया। वहीं विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने राज्य में कानून-व्यवस्था के पतन के लिए महायुति की आलोचना की है।

विधान परिषद में शिवसेना (यूबीटी) के विपक्ष के नेता अंबादास दानवे, किशोरी पेडनेकर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) और कांग्रेस नेताओं ने यशश्री शिंदे के परिवार से मुलाकात की थी और और न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिया था।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More