दो महीने से नहीं मिला वेतन, जमशेदपुर में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन

जमशेदपुर, 31 जुलाई (आईएएनएस)। जमशेदपुर के मानगो नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें बीते दो माह से सैलरी नहीं दी गई है। जिसके चलते उन्हें परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।

प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों ने कहा कि अगर उन्हें सैलरी नहीं मिलती है तो वह सफाई नहीं करेंगे।

इधर, सफाई कर्मियों के काम बंद करने से मानगो नगर निगम क्षेत्र में जगह-जगह कूड़ा फैल गया है।

ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही एक महिला ने कहा कि हमें समय पर पैसे नहीं मिलते, हम सफाई का काम काम कैसे करें। ठेकेदार से जब पैसे मांगते हैं तो वह हमें तारीख पर तारीख देता है। लेकिन कभी भी बताई गई तारीख पर पैसा नहीं मिलता। अगर सही समय पर पैसा मिलेगा तो हम काम करेंगे, अगर नहीं मिलेगा तो कैसे काम होगा।

दूसरी प्रदर्शनकारी ने कहा कि हमें दो माह से पैसा नहीं मिला है। हम लोगों को बस भरोसा दिया जाता है कि पैसा मिल जाएगा। हमारे साथ काम करने वाले लोग किराए पर रहते हैं। दो महीने से पैसे नहीं मिले हैं तो कर्जा लेना पड़ा है। परिवार तो चलाना है। अब कर्जदार घर पर दस्तक देने लगा है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हमें हर महीने की 10 तारीख तक पैसा मिल जाना चाहिए। तीसरे प्रदर्शनकारी ने कहा कि हमें दो माह से पैसा नहीं मिला है।

पैसा नहीं होने से घर में खाने के लिए अनाज नहीं है। बच्चों को स्कूल से निकाल दिया गया है। हम सफाई का काम कैसे करें। हमें पैसा नहीं मिलता है। ठेकेदार नया है, वह सिर्फ आश्वासन देता है। उन्होंने कहा कि अगर सैलरी मिल जाएगी तो हम काम पर लौट जाएंगे।

–आईएएनएस

डीकेएम/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More