चाईबासा: विधायक सोनाराम सिंकु ने विधानसभा में उठाया जल सहियाओं का मुद्दा

चाईबासा: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन कांग्रेस विधायक सोनाराम सिंकु ने राज्य के जल सहियाओं की आवाज बनकर उनकी मांगों को सदन में मुखर होकर रखते हुए सरकार से उसे पूरा करने की मांग की. बता दें कि राज्य के जल सहियाओं ने अपनी मांग को पूरा करने के लिए धरना प्रदर्शन भी किया था. कई बार हेमंत सरकार के समक्ष अपनी मांग भी रखी लेकिन सरकार द्वारा अब तक कोई पहल नहीं किया गया तो जल सहियाओं ने राज्य के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के विधायकों के घर प्रदर्शन कर उन्हें मांग पत्र सौंपा. इसी क्रम में विधायक सोनाराम सिंकु को भी मांग पत्र सौंप कर जल सहियाओं ने अपनी मांग को सरकार तक पहुंचाने की मांग की थी.

विधायक सोनाराम सिंकु ने सदन में उठाया जल सहियाओं का मुद्दा
विधायक सोनाराम सिंकु द्वारा लिखा गया मांग पत्र

 

विधायक सोनाराम सिंकु नें सदन में जल सहियाओं की मांग को लेकर सदन में आवाज उठाते हुए कहा कि झारखण्ड राज्य के जल सहियाओं का वर्तमान में सरकार द्वारा देय मासिक मानदेय एक हजार (1000/-) रुपया मात्र है, जिससे उन लोगों का जीवन यापन करना काफी दिक्क्त होती है. अतः झारखण्ड राज्य के जल सहियाओं की मासिक मानदेय बढ़ाकर अठारह हजार (18000/-) रुपया किया जाये,  कार्याकाल के दौरान मृत्यु होने पर बीस लाख (20,00,000/-) रुपया का बीमा किया जाय, साथ ही 65 वर्ष उम्र सीमा तक नौकरी की गारंटी एवं संवेदक को कार्य ना देकर जल सहिया को जल स्वच्छता संबंधी कार्य एवं चापाकल मरम्मती कार्य करवाने देने की मांग मैं सदन के माध्यम से सरकार से करता हूं. 

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More