बोकारो: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के प्रचार-प्रसार को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

बोकारो: झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के प्रचार-प्रसार हेतु उपायुक्त बोकारो विजया जाधव ने समाहरणालय परिसर से एलईडी जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह जागरूकता वाहन जिले के सभी प्रखंडों सहित सभी पंचायतों में जाकर आम लोगों को जागरूक करेगी.
इस अवसर पर डीसी विजया जाधव ने कहा कि इस योजना का लाभ 21 वर्ष से 50 वर्ष तक की सभी महिलाएं जो अर्हता रखती हैं, ऐसी महिलाएं इसका लाभ लें. वहीं उपायुक्त ने कहा कि इस योजना से संबंधित फॉर्म बिल्कुल नि:शुल्क है. इस योजना का लाभ महिलाएं बढ़ चढ़ कर लें.
