दुनिया के शीर्ष 5 शेयर बाजारों में भारत टॉप परफॉर्मर

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में तेजी का ट्रेंड जारी है। लार्जकैप से लेकर छोटे और मझोले शेयर में खरीदारी देखी जा रही है। इस कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का कुल मार्केट कैप 462 लाख करोड़ रुपये (5.5 ट्रिलियन डॉलर से अधिक) हो गया है।

इससे पहले 24 मई, 2024 को भारतीय शेयर बाजार का बाजार पूंजीकरण 5 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गया था। शेयर बाजार का पहली बार बाजार पूंजीकरण 28 मई, 2007 को एक ट्रिलियन डॉलर को पार कर गया था।

वहीं, अगले 10 वर्षों बाद 10 जुलाई, 2017 को यह 2 ट्रिलियन डॉलर और अगले चार वर्षों बाद 24 मई, 2021 को 3 ट्रिलियन डॉलर और फिर अगले दो वर्ष से अधिक समय बाद को 30 नवंबर, 2023 को 4 ट्रिलियन और अगले छह महीने में 24 मई, 2024 को 5 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गया था।

मौजूदा समय में अमेरिका 57.28 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ दुनिया का सबसे बड़ा शेयर बाजार है। इसके बाद दूसरे नंबर पर 8.24 ट्रिलियन डॉलर की मार्केट कैप के साथ चीन, 6.49 ट्रिलियन डॉलर की मार्केट कैप के साथ जापान और 5.51 ट्रिलियन डॉलर की मार्केट कैप के साथ भारत विश्व का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार है। पांचवें स्थान पर हांगकांग का शेयर बाजार है, जिसका मार्केट कैप 4.92 ट्रिलियन डॉलर हो गया है।

भारतीय शेयर बाजार में तेजी के पीछे बड़ा कारण अर्थव्यवस्था का मजबूत होना बताया गया है। वित्त वर्ष 2023-24 में जीडीपी 8.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी और आम बजट 2024-25 से पहले पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण में बताया गया कि वित्त वर्ष 2024-25 में जीडीपी 7 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More