झारखंड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ
.jpg)
रांची: झारखंड के 12वें राज्यपाल के रूप में बुधवार को संतोष गंगावार ने शपथ ले ली है. झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने संतोष गंगवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन,विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो के साथ राज्य के कई मंत्री और भाजपा के कई नेता मौजूद थे.
VIDEO | Santosh Gangwar (@santoshgangwar) takes oath as #Jharkhand Governor at Raj Bhavan, #Ranchi.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/H7FLinIqXu
— Press Trust of India (@PTI_News) July 31, 2024
सभी ने शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल संतोष गंगवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. शपथ से पूर्व राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा स्मृति पार्क में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. इसके बाद उन्हें “गार्ड ऑफ ऑनर” के साथ राजभवन ले जाया गया. शपथ ग्रहण समारोह से पहले मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने अध्यक्ष द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण पढ़ा.
झारखण्ड के माननीय राज्यपाल के रूप में शपथ लेने के लिए आदरणीय श्री संतोष कुमार गंगवार जी को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
संवैधानिक अभिभावक के रूप में राज्य को आपका मार्गदर्शन मिलता रहे, यही कामना करता हूं। झारखण्डवासियों की ओर से भी आपको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।… pic.twitter.com/GqJpUBTp9O— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 31, 2024
बरेली से आठ बार रहे हैं सांसद
75 वर्षीय संतोष गंगवार उत्तर प्रदेश के बरेली के रहनेवाले हैं. बरेली से आठ बार सांसद रहे संतोष गंगवार केंद्र में श्रम व रोजगार राज्य मंत्री सहित वित्त राज्य मंत्री, कपड़ा राज्य मंत्री, पेट्रोलियम राज्य मंत्री रह चुके हैं. इसके साथ ही संसदीय कार्य राज्य मंत्री भी रहे हैं. देश में इमरजेंसी के दौरान ये जेल भी जा चुके हैं.
झारखण्ड राज्य के राज्यपाल के पद का शपथ लेने के पूर्व आज बिरसा मुंडा स्मृति पार्क-सह-संग्रहालय जाकर धरतीआबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित की। pic.twitter.com/SE6FUr5P8E
— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) July 31, 2024
संतोष गंगवार मंगलवार को पहुंचे थे रांची

बता दें कि झारखंड के संतोष गंगवार मंगलवार (30 जुलाई) को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पहुंचे थे. एयरपोर्ट परिसर में राज्यपाल का मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वागत किया. मौके पर झारखंड विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, मंत्री रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, मंत्री बैद्यनाथ राम, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री हफीजुल हसन, मंत्री बेबी देवी, मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, मंत्री इरफान अंसारी, विधायक कल्पना सोरेन, राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, डीजीपी अनुराग गुप्ता, प्रधान सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग वंदना दादेल सहित राज्य सरकार के अन्य वरीय अधिकारीगणों ने भी मनोनीत राज्यपाल की अगवानी की थी.
संतोष गंगवार झारखंड के 12वें राज्यपाल
15 नवंबर 2000 को राज्य गठन के बाद सबसे पहले राज्यपाल के रूप में प्रभात कुमार ने शपथ ली थी। उसके बाद विनोद चंद्र पांडे, एम. रामा जोइस, वेद प्रकाश मारवाह, सैय्यद सिब्ते रजी, शंकर नारायणन, एचओएच फारूख, डॉ. सैयद अहमद, द्रौपदी मुर्मू, रमेश बैस और सीपी राधाकृष्णन इस पद पर रह चुके हैं।
