झारखंड रेल हादसे में बाल-बाल बचे मालदा के तीन प्रवासी मजदूर

रांची, 30 जुलाई (आईएएनएस)। 30 जुलाई को तड़के चार बड़ा बंबू रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा मुंबई मेल हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में तीन प्रवासी मजदूरों की जान बाल-बाल बची।

हादसे में घायल मजदूरों की पहचान क्रमशः जमशेद अली, सोहराब अली और कादिर शेख के रूप में हुई है। तीनों का घर मालदा के एंग्रेज बाजार ब्लॉक के नौहट्टा के कोकलामारी लक्ष्मी घाट इलाके में है। परिवार वाले चिंतित हैं और वो बार-बार फोन कर उनका हालचाल पूछ रहे हैं।

बता दें कि रेल हादसे को लेकर रेल मंत्रालय ने मुआवजे का ऐलान किया है। इसकी जानकारी रेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दी। दरअसल, रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रेन दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 10 लाख, घायलों को 5 लाख और जिन यात्रियों को साधारण चोट आई उन्हें एक लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

साउथ ईस्टर्न रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि दुर्घटना के कारण बाधित हुई रेल लाइन पर परिचालन शुरू करने के लिए युद्ध स्तर पर राहत कार्य चल रहा है, लेकिन इसमें अभी कुछ घंटों का वक्त लग सकता है। राहत और बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर तैनात है।

हादसे के बाद दुर्घटना स्थल पर पहुंचे जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि रेलवे इस घटना की जांच कराएगी और उसके आधार पर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। दोनों मृतक कोच संख्या बी-4 में सफर कर रहे थे। घायलों को इलाज के लिए चक्रधरपुर रेलवे हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।

–आईएएनएस

एससीएच/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More