विधानसभा चुनाव की सांगठनिक तैयारी को लेकर कांग्रेस रेस, जारी की विज्ञप्ति

चाईबासा: कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला के सभी प्रखंड अध्यक्षों को प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार आगामी 2 अगस्त 2024 तक अपने-अपने प्रखंड में अनिवार्य रूप से प्रखंड कमिटी की बैठक सुनिश्चित करेंगे. उपरोक्त कार्यक्रम की तैयारी बैठक में विगत 24 जुलाई 2024 को प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ प्रेस क्लब, रांची में संपन्न बैठक में प्रदेश अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी यात्रा/जनसभा/जनसंवाद कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है, के सफल आयोजन हेतु प्रखंड, पंचायत व बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी बैठक सुनिश्चित करना है. साथ ही प्रखंड अध्यक्ष को यह सुनिश्चित करना है कि उक्त बैठक में संबंधित प्रखंड से आनेवाले प्रदेश व जिला स्तर के पार्टी नेताओं को भी आमंत्रित करेंगे तथा बैठक की हस्ताक्षर युक्त उपस्थिति प्रदेश कार्यालय को जिला अध्यक्ष के माध्यम से सुनिश्चित करेंगे, क्योंकि झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी पूरे प्रदेश में योजनाबद्ध तरीके से विधानसभा चुनाव की सांगठनिक तैयारी को लेकर प्रतिबद्ध है.
साथ ही इस बात से अवगत कराते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी को खुशी और गर्व महसूस हो रहा है कि अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में उपरोक्त कार्यक्रम के शुभारंभ हेतु, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं जन योद्धा राहुल गांधी को आमंत्रित किया गया है. साथ ही प्रखंड अध्यक्षों को उक्त कार्यक्रम के माध्यम से यह भी सुनिश्चित करना है कि गठबंधन सरकार के द्वारा ‘मंइयां सम्मान योजना’ जो 03 अगस्त से 10 अगस्त तक पंचायतों में चलाया जाने की जानकारी भी लोगों को देते जाना है ताकि अहर्ताधारी बहनों को इसका अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके.
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चन्द्रशेखर दास के द्वारा जिला कमेटी के पदाधिकारीयों को प्रखंड वार पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.
इन्हें बनाया गया पर्यवेक्षक :
प्रखंड पर्यवेक्षक
बंदगांव – रमेश सिंह,
चक्रधरपुर ग्रामीण- राजेश शुक्ला,
चक्रधरपुर नगर- मनोज भंसाली,
मनोहरपुर- आतेन सुरीन,
आनंदपुर- सुभाष नाग,
गुदड़ी- सुधीर लोमगा,
गोइलकेरा- राजेंद्र पूर्ति,
सोनुआ- अविनाश कोड़ा,
चाईबासा ग्रामीण- राजकुमार रजक,
चाईबासा नगर- जगदीश सुंडी,
टोंटो- शंकर बिरुली,
झिंकपानी- अनिता संबरूई,
हाटगमहरिया- यशवीर बिरूआ,
मझगाँव- रविंद्र बिरूआ,
कुमारडुंगी- पुरेन्द्र हेंब्रम,
मंझारी- नूतन बिरुआ,
तांतनगर- बलमा कुई,
जगन्नाथपुर- आफताब आलम,
नोआमुंडी- प्रदीप कुमार गोप,
खुंटपानी- मोहन सिंह हेंब्रम.
