चक्रधरपुर: रेल हादसे में घायल हुए लोगों को युवा कांग्रेस ने पहुंचायी मदद

चक्रधरपुर: पोटोबेड़ा गांव में मंगलवार को हुए रेल दुर्घटना में युवा कांग्रेस की टीम ने गंभीर एवं आंशिक रूप से घायल लोगों को मदद पहुंचायी. युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा और सरायकेला खरसावां जिलाध्यक्ष पीके मिश्रा की टीम ने मिलकर दुर्घटना होने के बाद से ही सभी लोगों को घटनास्थल से हॉस्पिटल तक एंबुलेंस व अन्य निजी वाहनों से पहुंचाया और सभी दुर्घटना में चोटिल लोगों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध दिलाने में मदद किया.

प्रीतम बांकिरा रेलवे अस्पताल घायलों से भी मिले और उनको आवश्यक सेवा उपलब्ध करवाकर उनके परिजनों से संपर्क कर उनके लिए वाहनों की व्यवस्था करवाई. इस दौरान युवा कांग्रेस जिला महासचिव सन्नी रॉबर्ट अंथोनी, जिला सचिव प्रतीक कुमार, संदीप महतो, सागर बोस, बिट्टू मदेशिया व अन्य लोग मदद कार्य के लिए तत्पर रहे. 

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More