बोकारो: पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

बोकारो: फुसरो- जैनामोड़ में बेरमो थाना के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया. यह जांच अभियान बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह के निर्देश पर अपराध नियंत्रण हेतु चलाया गया.  इस जांच अभियान में मुख्यतः दो पहिया वाहन चालक का हेलमेट और डिक्की और सामान की चेकिंग की गई. वहीं, चार पहिया वाहन का सीटबेल्ट के साथ सामान की जांच की गई. बाइक पर हेलमेट नहीं पहनने वालों को एसआई नन्हका उरांव ने सख्ती बरतते हुए परस्पर हेलमेट पहनने का निर्देश दिया. साथ ही जो हेलमेट नहीं पहने थे उन्हें हेलमेट लेकर आने और अपना बाइक ले जाने को बोला.  

 

 

जाँच में लगे एसआई नन्हाका उरांव ने बताया यह एंटी क्राइम चेकिंग है. वाहन जाँच का उद्देश्य क्षेत्र में किसी तरह का अपराधिक घटना पर रोक लगाना है. साथ ही लोगों को अपनी जिम्मेदारियों का ऐहसास हो. बिना हेलमेट और सीटबेल्ट लगाये चलने पर दुर्घटना होने पर उनका ही नुकसान होता है. इसलिए हमलोग जागरूक करने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वाहन के सभी कागजात लेकर सड़क पर चले साथ ही दो पहिया वाले हेलमेट लगा कर घर से कहीं जाए, जिससे अगर दुर्घटना हो तो नुकसान कम हो. उन्होंने लोगो से आग्रह किया कि बिना कागजात से वाहन ना चलायें तथा नाबालिग को वाहन चलाने को ना दें. उन्होंने बताया कि आगे भी परस्पर जांच अभियान चलाया जाएगा. मौके पर राजन कुमार सहित बेरमो थाना के जवान मौजूद थे. 

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More