चाईबासा: जॉन मिरन मुंडा ने डीसी से की मुलाकात, जन समस्याओं से संबंधित सौंपा ज्ञापन

चाईबासा: जॉन मिरन मुंडा ने मंगलवार को उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में जिला परिषद सदस्य द्वारा जिला के विभिन्न प्रखंडो के जन समस्याओं से अवगत कर जाँच कराने और उसका समाधान करने को कहा गया है. इस दौरान जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि झामुमो की सरकार से आदिवासी समझ चुके हैं कि बीजेपी शासन और झामुमो सरकार के शासन मे कोई फर्क नहीं है. दोनों ही सरकारों ने आदिवासियों की जमीन और नौकरी लूटने का काम किया है. इसलिए इस बार राज्य में तीसरा विकल्प ही आदिवासियों, किसानो और मजदूरों का भला करेगा.

ये है ज्ञापन में की गयी मांगें :

1) झींकपानी प्रखंड गुमड़ा नदी का पुल का अविलंब निर्माण.
2) सदर प्रखंड के बारकेला पंचायत मे 4 किमी मिट्टी मुरुम सड़क निर्माण में भारी गड़बड़ी करने और मजदूरों को मात्र 250 रु भुगतान करने मांग.
3) मनोहरपुर प्रखंड के रायकेडा पंचायत मे 5 वर्षों से बनकर तैयार लिफ्ट एरिगेसन को चालू कराने और बिजली बिल भुगतान करने के बाद भी ग्रामीणों के उप्पर केस लगने संबंधी मामले को ख़त्म करने की मांग. 

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More