चाईबासा: रोटरी क्लब में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

चाईबासा: रोटरी क्लब के नए सत्र के पद ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में पूर्व मंडल राज्यपाल रोटेरियन राजीव मोदी उपस्थित थे. नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन हर्ष राज मिश्रा को कॉलर पहना कर पद की शपथ दिलाई गयी. इसके साथ ही निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन हिना ठक्कर ने कॉलर नए अध्यक्ष हर्ष राज मिश्रा को सुपुर्द किया. इसके पूर्व सभी अतिथियों का स्वागत किया गया. दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. नव निर्वाचित अध्यक्ष हर्ष ने अपनी नई टीम की घोषणा करते हुए बताया कि सचिव सुशील चौमॉल, उपाध्यक्ष विक्रम खिरवाल, सहसचिव सौरव प्रसाद, कोषाध्यक्ष कुणाल साव, सार्जेंट एट आर्म्स प्रशांत गुप्ता, तकनीकी अधिकारी सौरव प्रसाद, रोटरी फाउंडेशन सुनीत खिरवाल, क्लब लर्निंग फैसिलिटी अनिल शर्मा, मेंबरशिप चेयर रितेश ममूंधड़ा, सामाजिक संपर्क दुर्गेश खत्री एवं कम्युनिटी सर्विस चेयर अमित पोद्दार, अंतरराष्ट्रीय सेवा चेयर अंजू राठौर को नियुक्त किया गया है.  

 

 

इसके पूर्व सत्र का सचिव प्रतिवेदन रोटेरियन हर्ष राज मिश्रा के द्वारा दिया गया. उन्होंने यह जानकारी देते हुए कहा कि विगत वर्ष में रोटरी क्लब के द्वारा डेढ़ सौ से भी ज्यादा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंडल राज्यपाल रोटेरियन राजीव मोदी ने कहा कि रोटरी क्लब चाईबासा का मूल्य उद्देश्य सामाजिक हित में कार्य करना ही एक लक्ष्य है. उन्होंने क्लब के सदस्यों से अनुरोध किया कि चाईबासा के लोगों के लिए कुछ बड़ा करने की सोच के साथ आगे बढें. उन्होंने आए हुए दूसरे स्थान के अध्यक्ष एवं सचिव से भी अनुरोध किया कि रोटरी क्लब चाईबासा के साथ मिलकर कुछ ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करें जिससे समाज हित में फायदा हो. कार्यक्रम में स्वागत भाषण रोटेरियन हिना ठक्कर ने प्रस्तुत किया.  कार्यक्रम का मंच संचालन रोटेरियन विक्रम खिरवाल ने किया और धन्यवाद ज्ञापन रोटेरियन डॉक्टर वीणा मुंडा ने दिया. इस अवसर पर रोटरी क्लब के सभी सदस्य एवं शहर के गनमान्य व्यक्तियों एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे.  

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More