हावड़ा-मुंबई मेल हादसे के मृतकों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा देगा रेलवे

रांची : रेल मंत्रालय ने हावड़ा-मुंबई मेल हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया है. रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की है. वहीँ हादसे में हुए घायल लोगों को 5-5 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी. हादसे के शिकार हुए लोगों के लिए राज्य सरकार ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है. रेल हादसे में मारे गए मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 2-2 लाख रुपए मुआवजा और घायलों के परिजनों को 25- 25 हजार रुपए मुआवजा दिया जाएगा. बता दें कि रेल हादसे की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेने के दौरान मुआवजे का ऐलान किया. 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More