राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी विदाई

रांची: राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को भावपूर्ण विदाई दी. सीपी राधाकृष्णन आज महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गए. उन्हें महाराष्ट्र के नए राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है. इस अवसर पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद नलिन सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते, डीजीपी अनुराग गुप्ता, प्रधान सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग वंदना दादेल सहित राज्य सरकार के अन्य वरीय पदाधिकारीगणों ने भी राज्यपाल को सप्रेम विदाई दी.
.jpg)
विदाई से पहले आज राजभवन में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात की. उन्होंने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सुदीर्घ एवं स्वस्थ जीवन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि माननीय राज्यपाल का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन झारखंडवासियों को सदैव मिलता रहेगा.
