चाईबासा : 100 सेनेटरी पैड व लोअर अंडर गारमेंट का किशोरी एवं महिलाओं के बीच वितरण

चाईबासा : मंझारी प्रखण्ड अंतर्गत रोलाडीह पंचायत के रोलाडीह में सोमवार को आयुष विभाग के चिकित्सक प्रदीप गुड़िया के द्वारा किशोरी एवं महिलाओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत किशोरी एवं महिलाओं के बीच 100 लोगों को सेनेटरी पैड एवं लोअर अंडर गारमेंट का वितरण किया गया। इस मौके पर राजकीय होमियोपैथिक औषधालय मंझारी के चिकित्सक डॉ. प्रदीप गुड़ि‌या ने लोगों को मासिक के दौरान स्वच्छता बनाए रखने एवं खान पान में स्थान देने के बारे में जानकारी दी.

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More