लैंड स्कैम: पूर्व DC छवि रंजन व विष्णु अग्रवाल की डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई 12 अगस्त को

रांची: लैंड स्कैम मामले में PMLA कोर्ट में पूर्व DC छवि रंजन और विष्णु अग्रवाल की याचिका पर अब 12 अगस्त को सुनवाई होगी. इस मामले के आरोपी रांची के पूर्व DC छवि रंजन और न्यूक्लियस मॉल के मालिक व्यवसायी विष्णु अग्रवाल की डिस्चार्ज पिटीशन पर रांची के PMLA की विशेष अदालत में सोमवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान ED की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा गया. जिसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 12 अगस्त की तिथि निर्धारित की है.

बता दें कि चेशायर होम रोड की एक एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद बिक्री की जांच ED कर रही है. ED ने इस मामले में रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, सेना के कब्जे वाली जमीन का फर्जी रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान, मोहम्मद सद्दाम, अमित अग्रवाल और दिलीप घोष को गिरफ्तार किया था. इन सभी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल भी हो चुकी है. 

ED ने व्यवसायी विष्णु अग्रवाल को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा था. फिलहाल, विष्णु अग्रवाल जमानत पर हैं. ED के अधिकारियों ने पिछले महीने शहर के सर्कुलर रोड स्थित न्यूक्लियस मॉल की मापी की थी. मापी के दौरान मॉल के निर्माण में गड़बड़ियां पाई गई. इसकी भी जांच की जा रही है. ED  कारोबारी विष्णु अग्रवाल के अन्य मामलों की भी जांच कर रही है

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More