कोडरमा : लायंस क्लब ने किया पौधारोपण, मंदिर परिसर में छायादार वृक्ष लगाने का भी प्रस्ताव

कोडरमा: ध्वजाधारी पहाड़ के सीढ़ियों के पास लायंस क्लब के द्वारा बरगद पेड़ का रोपण किया गया. श्री श्री 108 महामंडलेश्वर श्री सुखदेव दास जी के आग्रह पर जिला चेयरपर्सन लाइन गजेंद्र राम, रीजन चेयरपर्सन सुजीत अम्बष्ट एवं लाइन सदस्य लाइन सुनील कुमार सिंह ने मंदिर परिसर में एक बट वृक्ष का पौधा लगाया. इस मौके पर कुछ छायादार वृक्ष को भी लगाने का प्रस्ताव मिला है, जिसे शीघ्र से शीघ्र पूर्ण किया जाएगा. मंदिर परिसर के पंडितों ने बताया कि इस परिसर में बट वृक्ष के रोपण से पूजन कार्य में सुविधा होगी, साथ ही उन्होंने अनुरोध किया की कुछ बांस के पौधे एवं कुछ आंवले के पौधे को भी रोपण करने की आवश्यकता है. पौधरोपण कार्य मे संदीप कुमार का सराहनीय सहयोग रहा.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More