Big Breaking : सीएम हेमंत सोरेन को बड़ी राहत, बेल मामले में ईडी की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

रांची: सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाई कोर्ट के उस आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है, जिसमें झारखंड हाई कोर्ट ने जमीन पर कब्जे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली ईडी की याचिका को खारिज कर दिया. जिसमें उसने हेमंत सोरेन को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था. सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ी राहत मिली है.

दरअसल, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में ईडी की उस याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें झारखंड के हाई कोर्ट द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी गई जमानत को रद्द करने की मांग की गई थी. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के हाई कोर्ट द्वारा हेमंत सोरेन को जमानत पर रिहा करने के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की याचिका को निष्पादित कर दिया है. ईडी की याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बीआर गवई और न्यायाधीश केवी विश्वनाथन की खंडपीठ में सुनवाई हुई.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More