चाईबासा : आदिवासी छात्रावास में हुए मारपीट के विरोध में छात्र संघ ने निकाला कैंडल मार्च

चाईबासा : विगत दिनों पाकुड़ जिले के महेशपुर में आदिवासी छात्रावास में बर्बरतापूर्ण पुलिस प्रशासन के द्वारा हुए मारपीट के विरोध में छात्र संघ ने पोस्ट ऑफिस चौक में कैंडल मार्च निकालकर हेमंत सरकार के विरोध में नारेबाजी की एवं झारखंड सरकार से हो रहे आदिवासी छात्र के साथ में मारपीट के विरोध में न्याय प्रक्रिया के माध्यम से उच्च स्तरीय जांच की मांग की.
कैंडल मार्च में मौजूद लोगों ने कहा कि वर्तमान सरकार जब झारखंड हित में छात्रों के साथ खड़ी नहीं हो पा रही है तब इस परिस्थिति में जब खुद आदिवासी मुख्यमंत्री रहते आदिवासी छात्रों के साथ प्रवक्तापूर्ण मारपीट हो रहे हैं तब सरकार को संज्ञान लेना चाहिए. ज्ञात हो कि पाकुड़ के आदिवासी छात्रावास में रात के 1 बजे जाकर पुलिस प्रशासन द्वारा छात्रों के ऊपर बर्बरतापूर्ण मारपीट करने का घृणित कार्य किया गया जो काफी निंदनीय है और इसका हम सभी घोर निंदा करते हैं.
कैंडल मार्च में कहा गया कि वर्तमान में जब झारखंड सरकार नौकरी देने की बात कर रही है तो 28 सीटों में 17 नियुक्ति बाहर के राज्यों को प्रेषित कर रही है तो इस परिस्थिति में झारखंड का स्थानीय नीति नहीं होना काफी निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है .
कैंडल मार्च में कोल्हन विश्वविद्यालय छात्रसंघ पूर्व सचिव सुबोध महाकुड़, टाटा कॉलेज छात्र संघ पूर्व सचिव पिपून बारिक, मधुसूदन तिरिया, कृष्ण पान, दीपक महतो, नरेश फ्लोरेंस, प्रशांत तांती, कर्मवीर सैंडल, अमरेश ग्रुप, विनोद सोए, रविंद्र गोप एवं सुशील गागराई आदि मौजूद थे.
