सीएमजी का वानुअतु के प्रधानमंत्री के साथ साक्षात्कार

बीजिंग, 28 जुलाई (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने हाल में पेइचिंग में चीन की राजकीय यात्रा पर आये वानुअतु के प्रधानमंत्री चार्लोट साल्वाई का इंटरव्यू लिया।

इस मौके पर चार्लोट साल्वाई ने कहा कि यह मेरी दूसरी चीन यात्रा है। चीन में हुए व्यापक परिवर्तन, विशेषकर चीन में नवाचार ने मुझ पर गहरी छाप छोड़ी। इसके साथ संस्कृति के संरक्षण और विकास में चीन की उपलब्धि ने मुझे प्रभावित किया है। क्योंकि संस्कृति सभी का आधार है। संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ चीन सांस्कृतिक नवाचार भी बढ़ा रहा है। चीन ने बुनियादी संस्थापनों का निर्माण करने के साथ प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा की। यह उल्लेखनीय है।

चार्लोट साल्वाई ने आगे कहा कि चीन की मदद से वानुअतु में घाट और राजमार्ग का निर्माण हुआ। आपदा के समय चीन ने हमारा समर्थन किया और हमारे स्कूलों व रिहायशी क्षेत्रों में चिकित्सा सहायता दी। वानुअतु और चीन साझेदार हैं।

चार्लोट साल्वाई ने कहा कि चीन वानुअतु को दोस्त और भाई के रूप में देखता है। हम इसके लिए चीन के आभारी हैं। वानुअतु और चीन एक-दूसरे की स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं और एक-दूसरे के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप नहीं करते।

चार्लोट साल्वाई ने यह भी कहा कि वानुअतु जलवायु परिवर्तन पर बड़ा ध्यान देता है। चीन ने इससे जुड़े अंतर्राष्ट्रीय कानून और संबंधित नीतियां बनाने में बड़ा योगदान दिया है। विश्व शांति साकार करने में चीन भी सक्रिय प्रयास कर रहा है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत मानव जाति साझा भविष्य वाले समुदाय की विचारधारा और विश्व विकास पहल, विश्व सुरक्षा पहल व विश्व सभ्यता पहल को लेकर हम पूरी तरह सहमत हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More