चाईबासा: ईचागढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी रहे रामहरि गोप

चाईबासा: आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया की ओर से रांची लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके धीमान रामहरि गोप सरायकेला खरसावां जिला में लगातार दो दिनों से ईचागढ़ , चांडिल, नीमडीह और कुकडू प्रखंड का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि ईचागढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर विस क्षेत्र के सामाजिक और राजनीतिक संगठन के सज्जन लोगों से विचार विमर्श किया है।
उन्होंने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण, अवैध जमीन खरीद बिक्री, अवैध बालू खनन, पलायन, रोजगार, शिक्षा जैसा कई समस्या है। बीजेपी महागठबंधन झामुमो सभी ने बारी-बारी से जनता को ठगने के साथ यहां दलाल पैदा करके जमीन का कारोबार बड़े पैमाने पर कर रहे है जिसके कारण यहां के लोग काफी परेशान है और आहत हैं। मौके पर रमेश हांसदा अधिवक्ता, रूपये मांझी, सुको, गुलिया, राजेश कुमार महतो, सीताराम कुशवाह आदि उपस्थित थे।
