10 करोड़ की लागत से टोंटो प्रखंड में नई सड़क का शिलान्यास
.jpg)
चाईबासा: मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत, टोंटो प्रखंड के बामेबासा पंचायत अंतर्गत सुदूरवर्ती क्षेत्र के गुंडीपोसी खदान चौक से हाथीमंडा नंदीगुटू पीडब्ल्यूडी भाया पुरनापानी तक सड़क निर्माण होगा। इसके अलावा गाड़ाहातु स्कूल चौक से नाकाहासा खदान भाया मौदा सीमा तक भी सड़क का निर्माण होगा, जिसकी लागत करीब 10 करोड़ होगी। जिसका शिलान्यास शनिवार को मंत्री दीपक बिरुवा ने पूजा अर्चना के बाद नारियल फोड़कर किया। इस सड़क निर्माण कार्य के लिए ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि सड़क के बनने से इस दुर्गम क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों काफी कम समय में चाईबासा पहुंच पाएंगे। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार में उन्हें काफी सुगमता हो जाएगी। दुर्गम क्षेत्र की सड़क होने के कारण इसके निर्माण मे गुणवत्ता का ध्यान रखा जाएगया।
