चाईबासा: लाइफलाईन कही जाने वाली जगन्नाथपुर-मोंगरा सड़क हो रही क्षतिग्रस्त

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में पुलिस प्रबंधन द्वारा आपराधिक गतिविधि तथा आपराधिक छवि वाले लोगों पर कड़ी निगरानी और सुरक्षा के दृष्टि से लगाया गया जगन्नाथपुर अनुमंडल मुख्यालय के जगन्नाथपुर चौक पर सीसीटीवी कैमरा हाईमास्ट लाईट की सेवा बढ़ाता नजर आ रहा है। इन कैमरों की मॉनिटरिंग जगन्नाथपुर थाना से की जाती है लेकिन यह कैमरे आज अपने मूल कार्य से अलग दिशा ही देख रही है और पोल पर लटके नजर आते हैं, धरती को निहार रहे हैं, स्थानीय प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। 

यदि कैमरा को सही दिशा में लगा दिया जाता है तो जगन्नाथपुर से मोंगरा और जैतगढ़ तथा नोवामुण्डी क्षेत्र आने वाले अवैध रूप आयरन ओर लदा वाहन,बालू से लदे अवैध हाईवा और गिट्टी गाड़ी कैसे पार होगी। इन सभी गाड़ियों की जांच करने के बजाय इसे पार कराया जाता है। जबकि पथ निर्माण विभाग के द्वारा उक्त चौक पर बड़ा बड़ा बोर्ड लगाया है कि उक्त सड़क पर भारी वाहन वर्जित है,यानी चलना नहीं है लेकिन उक्त आदेश को धता बता कर सरपट दौड़ती है अवैध रूप से लदा हुआ वाहन।

ज्ञात हो कि चाईबासा से हाटगम्हरिया होते हुए जगन्नाथपुर,नोवामुण्डी की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य चल रही है। अब इस क्षेत्र के लोगों के लिए एक मात्र सड़क जगन्नाथपुर से मोंगरा होते हुए चाईबासा जाने वाली सड़क है और उस सड़क पर भारी वाहन दौड़ने से लाइफलाईन माने जानी वाली सड़क भी जर्जर होने को चली है। जिस पर ना विभाग ध्यान दे रहा है और ना जिला प्रशासन और ना ही पुलिस विभाग।

यूं तो कहा जा सकता है कि पिछले कुछ वर्षो से यह मार्ग नोटों की बारिश करने वाली सड़क बन गई है। कुछ लोगों के लिए.जबकि उक्त सड़क का निर्माण दूरगामी योजना के तहत राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के मुख्यमंत्री काल में बनाई गई थी कि भविष्य में जगन्नाथपुर क्षेत्र के लिए लाइफलाईन साबित होगी और हो भी रही है।

लेखक के बारे में

By Sujit Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More