कोडरमा: तिलैया स्थित विद्यालय में नृत्य प्रतियोगिता आयोजित

कोडरमा: तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय में कोडरमा सहोदया स्कूल काम्प्लेक्स के तत्वाधान में अंतर विद्यालय समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह एवं भावना सिंह का स्वागत निदेशक मनीष ने पौधा देकर किया। वहीं अन्य स्कूलों के निदेशकों एवं प्राचार्यों का स्वागत सीईओ प्रकाश गुप्ता एवं प्राचार्या अंजना कुमारी ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि तथा उपस्थित सहोदया काम्प्लेक्स के विद्यालयों के निदेशकों तथा प्राचार्यों के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

अपने स्वागत सम्बोधन में ग्रिज़ली विद्यालय की प्राचार्या अंजना कुमारी ने कहा कि यह प्रतियोगिता उन छात्रों को एक मंच प्रदान करती है, जो नृत्य के माध्यम से अपनी अलग बनाना चाहते है। वही अनुदीप सिंह ने अपने सम्बोधन में छात्रों को सफलता के मंत्र देते हुए कहा की जीवन में पढाई के साथ-साथ इन सभी चीजों का होना आवश्यक है तभी आपका व्यक्तित्व निर्माण सही तरीके से हो सकता है। उन्होंने छात्रों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी भी प्रदान की। उन्होंने कहा की इस प्रकार के आयोजन छात्र-छात्राओं के अधिक विकास और संपर्क को बढ़ाने का एक अच्छा मौका साबित हो रहा है।इससे पूर्व ग्रिज़ली विद्यालय के छात्रा वैदेही एवं समूह के द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। सभी विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि अनुदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक के द्वारा ट्रॉफी तथा सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

इस प्रतियोगिता के आयोजन में निर्णायक राजेश भदानी, अमिता शर्मा तथा सोभा सिन्हा शामिल हुए। सहोदया काम्प्लेक्स के चेयरमैन शैलेन्द्र कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा की इस प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन करने का मुख्य उद्देशय छात्रों में छिपी प्रतिभा को बहार निकालने का है। कार्यक्रम का संचालन ग्रिज़ली विद्यालय की शिक्षिका मनीषा चंद्रा के साथ छात्रा अनुष्का भदानी, श्रेया आर्या एवं आशी कुमारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सहोदया काम्प्लेक्स के सचिव समरेंद्र साहू ने किया।

 कार्यक्रम में सेक्रेड हार्ट स्कूल के निदेशक प्रमोद सिंह, इक़रा पब्लिक स्कूल के प्राचार्य एवं सहोदया के कोषाध्यक्ष मकसूद आलम, जी एस पब्लिक स्कूल ने निदेशक नितेश कुमार, विवेकानंद कान्वेंट स्कूल के निदेशक अनिल कुमार, बी आर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक ओम प्रकाश राय, आदर्श +2 उच्च विद्यालय से दीपक कुमार, ग्रिज़ली विद्यालय के निदेशक मनीष कपसिमे, सीईओ प्रकाश गुप्ता, सीओओ तनिष्क सेठ, निदेशिका सुनीता सेठ, उपनिदेशिका डॉ संजीता कुमारी के अलावा अन्य विद्यालयों के शिक्षक भी सम्मिलित हुए।  

कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक विजय कुमार सिंह, स्टूडेंट सर्विस सेल के संयोजक सुधांशु कुमार, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर अमित दास, सीसीए संयोजक थर्ड अफसर अभिजीत आनंद, शिक्षक मनोज कुमार, कुमार राजीव, दीपक पांडेय, शालिनी सिन्हा, वंदना चक्रबोर्ती, साहिल सोनी, बॉबी आनंद, विकाश यादव, धर्मेंद्र सिंह, अमित सिंह, फेबियन एलन प्रसाद, ज़ुबैर हुसैन, सुमन सरदार, रेनू सिन्हा, अभिषेक राय, के साथ साथ विद्यालय के छात्रों का योगदान सराहनीय रहा। 

लेखक के बारे में

By Sujit Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More