नीति आयोग की बैठक से इंडिया गठबंधन का किनारा! सीएम हेमंत ने भी बनायी दूरी

रांची: देश की महत्वपूर्ण नीति आयोग की बैठक से इंडिया गठबंधन के मुख्य मंत्रियों ने दूरी बना ली है. कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, हिमाचल प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुक्खू और तेलंगाना के रेवंत रेड्डी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन, केरल के सीएम पिनराई विजयन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, झारखंड सीएम हेमंत के साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बैठक का बहिष्कार किया है. हालांकि पिछले दिनों सीएम हेमंत ने कहा था कि वह बैठक में शामिल होंगे और केन्द्र सरकार के पास झारखंड का बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपये की मांग करेंगे.

बैठक से बाहर निकल ममता बनर्जी का आरोप

 

वहीं विपक्षी दलों की ओर से बैठक में शामिल इकलौती मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  कुछ देर के बाद बाहर निकल गयी. ममता बनर्जी ने दावा किया कि उन्हे बोलने की अनुमति नहीं दी गयी, अपना विरोध दर्ज कर दिया है. इस प्रकार नीति आयोग की बैठक संचालित नहीं की जा सकती. विपक्षी शासित राज्यों के साथ यह भेदभाव ठीक नहीं है. ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हे पांच मिनट में रोक दिया गया, जबकि पहले के वक्ताओं को 15 से 20 मिनट तक का समय  दिया गया. यह सिर्फ बंगाल का ही नहीं, बल्कि सभी क्षेत्रीय दलों का अपमान है, नीति आयोग को खत्म कर एक बार फिर योजना आयोग को बहाल किया जाना चाहिए.

आपको बता दें कि नीति आयोग की बैठक प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होती है, और यहीं राज्यों को विकास की राशि मिलती है. लेकिन पिछले कुछ दिनों से विपक्षी दलों की शिकायत रही है कि विपक्ष शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बोलने का अवसर नहीं दिया जाता है, सीएम हेमंत भी यह शिकायत कर चुके हैं

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More