वेटेरण आर्गनाइज़ेशन ऑफ झारखंड ने धूमधाम से मनाया कारगिल विजय दिवस

रांची: वेटेरण आर्गनाइज़ेशन ऑफ झारखंड (आर्मी- एयरफ़ोर्स एवं नेवी) के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस “रजत जयंती” बड़े धुमधाम से मनाया गया साथ ही में फ्लैगमार्च निकाला गया. बता दें कि यह उत्सव आज पूरे देश स्तर पर अभियान के तहत मनाया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य उन शहिदों को याद करना है जिन्होंने देश की आन बान और शान के लिए 1999 के कारगिल युध्द में सर्वोच्च बलिदान दिया. आज के कार्यक्रम में शिरकत करने वाले मुख्य अतिथि आन्ध्रप्रदेश सरकार के सलाहकार समिति के सदस्य और नेवल कमान्डर रह चुके डॉ सी. चन्द्रशेखर एवं अतिथि कर्नल जेके सिंह कमान्डेंट SAP – l, एनसीसी के 200 जवान, बिहार रेजिमेंट के जवान, 11 राजपुताना राईफल्स के जवान एवं पूरे वेटेरण परिवार शामिल हुए.
राष्ट्र के प्रति जागरूकता का यह प्रोग्राम सभी को खूब राश आया. कार्यक्रम के दौरान सभी झूमते नजर आये. कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के अध्यक्ष मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष एमपी सिन्हा कोषाध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद एवं प्रवक्ता संजीत सिंह के पिछले दो महीने के अथक परिश्रम के द्वारा उच्च कोटि के संदेश को चरितार्थ करते हुए सभी कारगिल हीरो, वीर नारी, शहीद परिवार, ख्याति प्राप्त नागरिक, स्वतंत्रता सेनानियों, अनाथ एवं गुमनाम जी रहे सैनिक परिवारों को शॉल, सारी और बुके देकर सम्मानित किया गया तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.
