कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया गया नमन

कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस मनाया गया. इस अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद वीरों को नमन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल सह कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा द्वारा प्रस्तुत भाषण में भारतीय शहीदों के पराक्रम एवं साहसिक कार्यों से अवगत कराया.
कार्यक्रम में महाविद्यालय के बी.एड. सत्र 2023-25 के प्रशिक्षु रिंकी कुमारी एवं सोनाली कुमारी सिंह ने कारगिल विजय दिवस की ऐतिहासिक घटना पर विस्तृत प्रकाश डाला. प्रशिक्षु विकास कुमार यादव ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी के मन को विभोर करते हुए शहीदों के संघर्षों से अभिभूत कराया. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मृदुला भगत ने अपने संबोधन में शहीदों को नमन करते हुए कहा कि शहीदों के त्याग, बलिदान एवं देश के प्रति उनके समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. वीर-शहीद सदैव हमारे आदर्श रहेगें.
कार्यक्रम में महाविद्यालय के बी.एड. सत्र 2023-25 के प्रशिक्षु मनीषा, प्रीति यादव, श्रेया पांडेय, शिफा नूरी, मिनल कुमारी, नेहा कुमारी, पूजा रवि, पूजा कुमारी, जीतन कुमार यादव, पुजा कुमारी, बैजनाथ महतो, मुरली यादव, अंगूरी खातून, निशा कुमारी, नूतन कुमारी, सीमा जोजो, अर्चना कुमारी, उमा कुमारी इत्यादि एवं महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक डॉ. रविकांत तिवारी, डॉ. पवन कुमार, डॉ पंकज कुमार पांडेय, डॉ. पूजा कुमारी, वीरेंद्र यादव, मनीष कुमार सिन्हा, खुशबू कुमारी सिन्हा, संजीत कुमार, एवं सीताराम यादव सहित सभी शिक्षेकेतर कर्मचारी सुचित कुमार, दीपक पाण्डेय, चुन्नु कुमार, आलम मुख्तार, सुधीर साव, नागेश सिंह एवं विवेक कुमार उक्त अवसर पर उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय सहायक प्राध्यापक अनिल दास एवं धन्यवाद ज्ञापन आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ मनीष कुमार पासवान ने किया.
