पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने टॉस जीता, भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला

दांबुला: बांग्लादेश ने शुक्रवार को रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में महिला एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले का विजेता रविवार को उसी स्थान पर खिताबी मुकाबले में उतरेगा।

महिला टी20 मुकाबलों में भारत ने बांग्लादेश पर 19-3 की बढ़त बना ली है। इस साल मई में सिलहट में द्विपक्षीय सीरीज में भारत ने बांग्लादेश पर 5-0 से जीत दर्ज की थी। टॉस जीतने के बाद बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने कहा कि सबिकुन जेस्मिन की जगह मारुफा अख्तर आई हैं।

निगार ने कहा, “विकेट अच्छा लग रहा है। गेंद बल्ले पर अच्छे से आ रही थी, वे अच्छा खेल रहे हैं। 2018 बहुत समय पहले की बात है। वे (भारत) अच्छा खेल रहे हैं। यदि हम सामूहिक रूप से प्रदर्शन करेंगे तो हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हमें अपनी बल्लेबाजी और साझेदारी बनाने पर काम करने की जरूरत है।”

टीमें :

भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, उमा छेत्री, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकर, राधा यादव, तनुजा कंवर और रेणुका ठाकुर सिंह

बांग्लादेश: दिलारा अख्तर, मुर्शिदा खातून, निगार सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), रुमाना अहमद, इश्मा तंजीम, रितु मोनी, राबेया खान, शोर्ना अख्तर, नाहिदा अख्तर, जहांआरा आलम और मारुफा अख्तर

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More