बजट विकसित भारत के सपने को करेगा साकार : भाजपा सांसद मनोज टिग्गा

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार लोकसभा सीट से भाजपा सांसद मनोज टिग्गा ने केंद्रीय बजट को जन कल्याणकारी बताते हुए इसकी उपलब्धियां गिनाईं।

उन्होंने कहा कि यह बजट सभी लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह बजट देश हित का बजट है। 2047 तक विकसित भारत बनाने का बजट है और सभी को इस बजट का सम्मान करना चाहिए।

मनोज टिग्गा ने आगे कहा कि अगर कभी बंगाल में एडमिनिस्ट्रेटिव मीटिंग होती है तो ममता बनर्जी हमें कभी नहीं बुलाती। वह हम लोगों को इससे वंचित रखना चाहती हैं। पहले वह अपने राज्य में व्यवस्था को ठीक करें। सभी राज्य को ध्यान में रखकर बजट बनाया गया है। सबसे ज्यादा पैसा बंगाल राज्य को दिया गया है, लेकिन इस सरकार में हर रोज घोटाले के कारनामे उजागर हो रहे हैं। ममता सरकार ने घोटालों को लेकर नया कीर्तिमान बनाया है। इन लोगों ने केंद्र सरकार की योजना में भी घोटाला किया है।

उसके बाद चाय बागान जो सबसे बड़ा उद्योग है, वहां पर कोई वैकल्पिक उद्योग नहीं हुआ है और वह भी बंद होते जा रहे हैं। अगर उत्तर बंगाल को नॉर्थ ईस्ट डेवलपमेंट काउंसिल में डाल दिया जाए, तो वहां पर विकास का काम हो सकता है, इसी को ध्यान में रखते हुए हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रस्ताव सौंपा है।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More