हरियाणा के यमुनानगर में शराब के ठेके के बाहर झगड़े में युवक की चाकू गोदकर हत्या

यमुनानगर, 26 जुलाई (आईएएनएस)। हरियाणा के यमुनानगर में शराब के ठेके के बाहर हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।

हरियाणा के यमुनानगर में शराब ठेके के बाहर एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

दरअसल, यमुनानगर रेलवे स्टेशन के नजदीक शराब के ठेके के बाहर एक रेहड़ी पर शराब पीने आए लोगों के बीच किसी बात पर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि रेहड़ी पर काम करने वाले एक युवक पर उन्होंने चाकू से कई वार किए। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बता दें कि घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस की कई टीम पहुंची और मामले की छानबीन की। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है, ना ही यह पता चला है कि किन लोगों ने उसकी हत्या की।

यमुनानगर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं।

घटना को लेकर यमुनानगर के थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया, “गुरुवार की रात 10 बजे कुछ लोग शराब ठेके पर आए थे। ठेके के पास एक रेहड़ी रहती है, जहां पर कुछ लोग शराब पी रहे थे। वो रेहड़ी वाले के पानी से अपना हाथ धोने लगे और किसी बात पर उनकी बहस हो गई। रेहड़ी वाले के यहां काम करने वाले एक युवक से भी उनकी बहस होने लगी। शराब पीने वाले एक आरोपी ने उसपर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है, हमने डेड हाउस में बॉडी रखवा दी है।”

–आईएएनएस

एससीएच/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More