कल से मानसून सत्र की शुरुआत! विपक्ष का शोर, हेमंत की गर्जना और ‘कल्पना’ पर होगी विशेष नजर

रांची: 26 जुलाई, शुक्रवार से झारखंड के मानसून सत्र की शुरुआत होने जा रही है. यह मानसून सत्र हेमंत सरकार का अंतिम सत्र होगा. 2 अगस्त तो इसकी समाप्ति के साथ ही झारखंड अघोषित रुप से विधान सभा चुनाव की ओर प्रस्थान कर जायेगा. आठ दिनों के इस संक्षिप्त सत्र में 27 और 28 जुलाई को शनिवार और रविवार होने का कारण सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी. यानि सदन की कार्यवारी कुल 6 दिनों की होगी. बावजूद इसके सत्र का हंगामेदार रहने की संभावना है. पारा टीचरों और सहायक पुलिस कर्मियों का आन्दोलन उग्र हो सकता है, धरना-प्रर्दशन की गतिविधियां तेज हो सकती है और इस आड़ में विपक्ष सरकार को निशाना बना सकता है.

30 जुलाई को अनुपूरक बजट पर चर्चा

हालांकि रांची पुलिस ने भी सुरक्षा के व्यापाक इंतजाम किये हैं. करीबन 1000 पुलिस कर्मियों की तैनाती हुई है. 15 इंस्पेक्टर और 06 डीएसपी रैंक के अधिकारी भी सुरक्षा पर नजर रखेंगे. विधानसभा की ओर जाने वाली आधा दर्जन से अधिक सड़कों पर बैरिकेडिंग कर दी गयी है. 29 जुलाई को विधान सभा में अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा. 30 जुलाई को अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी, उसके बाद स्वीकृति प्रदान की जायेगी. सरकार की ओर से सत्र के दौरान कई  महत्वपूर्ण विधेयक लाने की तैयारी भी है. जिसके कारण भी सदन का हंगामेदार रहने के आसार हैं. विपक्ष की रणनीति इस अंतिम सत्र में सरकार से पांच वर्षों का हिसाब-किताब मांगने की होगी. 2019 में जिन नारों का साथ झामुमो की सरकार बनी थी, वह जमीन पर कितना उतरा, उसको लेकर सरकार को घेरने की होगी. इस हालत में सत्ता पक्ष के लिए यह सत्र चुनौतिपूर्ण साबित हो सकता है. विधायकों की कोशिश भी अपने-अपने विधान सभा से संबंधित समस्यायों को सदन के पटल पर उठाने की होगी, ताकि वह विधान सभा चुनाव में  अपने मतदाताओं के सवालों का सामना कर सकें.

क्या गांडेय के लिए कल्पना की होगी कोई बड़ी डिमांड

कल से मानसून सत्र की शुरुआत! विपक्ष का शोर, हेमंत की गर्जना और 'कल्पना' पर होगी विशेष नजर
सदन के अंदर प्रवेश करते कल्पना सोरेन ( फाइल फोटो)

 

लेकिन इन तमाम सियासी सरगर्मी के बावजूद इस बार मानसून सत्र में सदन के अंदर सबकी नजर कल्पना सोरेन पर होगी. झारखंड और देश के इतिहास में शायद यह पहला अवसर है जब पति-पत्नी को जोड़ी सदन में मौजूद होंगे. हालांकि गांडेय से कल्पना सोरेन की जीत के बाद कुछ यही तस्वीर हिमाचल प्रदेश से भी देखने को मिली, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधान सभा के उपचुनाव में अपनी पत्नी कमलेश ठाकुर  को चुनावी अखाड़े में उतार दिया, और अपनी पहले ही सियासी पारी में कमलेश ठाकुर ने भी कल्पना सोरेन की राह चलते हुए भाजपा उम्मीदवार पर शानदार जीत दर्ज की. इस प्रकार आज हिमाचल में पति पत्नी की जोड़ी सदन के अंदर मौजूद हैं.

देश और झारखंड के इतिहास में पत्नी-पत्नी की पहली जोड़ी

लेकिन कल सदन के अंदर कल्पना सोरेन पर नजर एक और कारण से भी होगी, इसके पहले जब हेमंत सोरेन की ताजपोशी के वक्त वह सदन में पहुंची थी, उनके पास अपने विधान सभा की समस्याओं पर अपनी बात रखने का कोई अवसर नहीं था. लेकिन कल से मानसून सत्र की शुरुआत है. देखना होगा कि जिस गांडेय विधान सभा से कल्पना सोरेन  निर्वाचित होकर पहुंची है, उस गांडेय के लिए कल्पना सदन के अंदर कौन सी मांग उठाती है और उनकी मांग पर सीएम हेमंत की क्या प्रतिक्रिया आती है, क्या गांडेय के लिए किसी विशेष सौगात की बरसात होती है या दूसरे विधायकों के समान भी कल्पना सोरेन के सामने भी फंड और प्रक्रियाओं का हवाला दिया जाता है.

स्पीकर कक्ष में आयोजित बैठक में सीएम हेमंत

 

कल से मानसून सत्र की शुरुआत! विपक्ष का शोर, हेमंत की गर्जना और 'कल्पना' पर होगी विशेष नजर
विधायक दल की बैठक में सीएम हेमंत

 

विधान सभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में झारखंड विधान सभा स्थित स्पीकर कक्ष में आयोजित विधायक दल के नेताओं के साथ बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सम्मिलित हुए, इस अवसर पर मंत्री रामेश्वर उरांव, विधायक विनोद सिंह, विधायक लम्बोदर महतो सहित अन्य उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More