Paris Olympics 2024: तीरंदाजी रैंकिंग राउंड भारतीय महिलाएं चौथे स्थान पर रहीं

पेरिस ओलंपिक 2024: भारत की ओलंपिक यात्रा की सकारात्मक शुरुआत हुई क्योंकि महिला तीरंदाजी टीम ने टीम स्पर्धा में शीर्ष चार में जगह बनाई, जिससे सीधे क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। अंकिता भक्त, भजन कौर और दीपिका कुमारी सभी शीर्ष 32 में रहीं। अंकिता 666 अंकों के साथ 11वें स्थान पर रहीं, जबकि साथी नवोदित भजन 659 अंकों के साथ 22वें स्थान पर रहीं। दीपिका कुमारी 658 अंकों के साथ 23वें स्थान पर रहीं। भारत का ओलंपिक 2024 अभियान तीरंदाजी के साथ शुरू हुआ, क्योंकि पेरिस खेलों के उद्घाटन समारोह से एक दिन पहले व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड शुरू हुए।

पेरिस ओलंपिक 2024, तीरंदाजी रैंकिंग राउंड: महिला टीम की स्थिति

gbfgh

तीरंदाजी रैंकिंग राउंड: 11वीं सीरीज के बाद परिणाम

शूटिंग की अंतिम सीरीज में भारत का दमदार प्रदर्शन।

अंकिता भक्त 8वें स्थान पर पहुंची (6012/660)

भजन कौर 19वें स्थान पर पहुंची (606/660)

दीपिका कुमारी 26वें स्थान पर पहुंची (601/660)

36 तीर निशाने पर लगाए गए

महिला तीरंदाजों ने 72 में से 36 तीर निशाने पर लगा दिए हैं। इस इवेंट में भारत की ओर से अंकिता भकत, भजन कौर और दीपिका कुमारी मैदान में हैं। हालांकि, अंकिता का अब तक का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है। वह फिलहाल 12वें स्थान पर चल रही हैं। उनका स्कोर 335 है। वहीं, भजन 330 अंकों के साथ 23वें स्थान पर हैं। दीपिका 327 अंकों के साथ 37वें स्थान पर हैं। कोरिया की सिहयोन लिम 353 अंकों के साथ शीर्ष पर चल रही हैं।

hbghj
ओलिंपिक से पहले प्री-मैच ट्रेनिंग में हिस्सा लेती भारतीय स्टार दीपिका कुमारी।

 

gdfg
हाफ इवेंट के बाद तीर लेकर वापस लौटती तीरंदाज।

 

जीत के लिए शीर्ष 10 में रहना जरूरी

पिछले टोक्यो ओलंपिक में तीरंदाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा। दीपिका व्यक्तिगत मुकाबलों के और पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची, लेकिन यहां दोनों को मजबूत कोरियाई के हाथों हार मिली। क्वालिफाइंग दौर नॉकआउट के लिए महत्वपूर्ण हैं। भारतीय तीरंदाज क्वालिफाइंग दौर में अगर शीर्ष 10 में रहते हैं तो उनके नॉकआउट में अच्छे अवसर होंगे। पुरुष टीम टोक्यो में शीर्ष 30 से बाहर रही थी, जबकि दीपिका क्वालिफाइंग में नौवें स्थान पर रहीं थी।

क्वार्टर फाइनल तक पहुंच सका है भारत

भारतीय तीरंदाज ओलिंपिक में अभी तक क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाए हैं। भारत तीरंदाजी में केवल सिडनी ओलिंपिक 2000 में क्वालिफाई नहीं कर पाया था। इसके अलावा उसने सभी ओलिंपिक खेलों में भाग लिया, लेकिन अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं कर पाया।

लंदन ओलिंपिक 2012 के बाद यह पहला अवसर है जबकि भारतीय टीम में सभी छह खिलाड़ी शामिल हैं। भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने रैंकिंग के आधार पर ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया जिसका मतलब है कि इस बार भारतीय तीरंदाज पांच आर्चरी इवेंट्स में भाग लेंगे।

इस तरह से होगा क्वालिफाइंग दौर

क्वालिफाइंग दौर में 53 देशों के 128 तीरंदाज उतरेंगे। महिलाओं में 64 और पुरुषों में 64 तीरंदाज होंगे। सभी तीरंदाजों को 72 तीर निशाने पर लगाने होंगे। 360-360 अंकों के दो दौर के बाद तीरंदाजों की स्कोर के हिसाब से रैंकिंग बनेगी।

रैंकिंग में शीर्ष पर रहने वाले तीरंदाज का व्यक्तिगत मुकाबलों के नॉकआउट में सबसे निचली रैंकिंग के तीरंदाज से मुकाबला होगा। यही कारण है कि क्वालिफाइंग में ऊंचा स्थान हासिल करने का नॉकआउट में फायदा मिलेगा।

व्यक्तिगत रैंकिंग के अलावा टीम रैंकिंग भी बनेगी। क्वालिफाइंग में हर देश के तीनों तीरंदाजों के स्कोर को जोड़कर टीम रैंकिंग बनेगी। रैंकिंग के आधार पर नॉकआउट टीम मुकाबले निर्धारित होंगे।

पुरुष और महिला क्वालिफाइंग दौर में जो भी तीरंदाज अपने देश के लिए शीर्ष पर रहेगा वह मिश्रित टीम स्पर्धा में दावेदारी पेश करेगा। मिसाल के तौर पर भारत के लिए पुरुषों में बी धीरज और महिलाओं में दीपिका कुमारी शीर्ष पर रहे तो इन दोनों की जोड़ी मिश्रित स्पर्धा में खेलेगी।

पॉइंट्स के नियम
कुल मिलाकर एक तीरंदाज 72 निशाने लगाता है, जिसमें 12 सेट होते हैं और हर सेट में 6 तीर मारने होते हैं। हर सेट में मिलने वाले पॉइंट्स को जोड़कर आखिर में विजेता का फैसला किया जाता है।

लेखक के बारे में

By Sujit Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More