हटिया का किंग कौन! नवीन जायसवाल के किले पर ‘सीमा’ की वक्र दृष्टि, दीपक प्रकाश भी तैयार

रांची: हटिया विधान सभा की गिनती कभी भाजपा के गढ़ में हुई करती थी. जनसंघ के जमाने के नेता रामजी लाल सारडा ने अपनी सियासी सफर की शुरुआत इसी हटिया विधान सभा से की थी. भाजपा ने अपने सबसे तपे-तपाये नेता रामजी लाल सारडा को हटिया से वर्ष 1990 में सियासी मोर्चे पर तैनात किया था और रामजी लाल सारडा ने अपने पहले ही प्रयास में भाजपा का झंडा बुलंद करने में कामयाबी हासिल की. इसके बाद वह लगातार 1995 और 2000 में जीत दर्ज करते रहे. लेकिन वर्ष 2005 में कांग्रेस के  गोपाल एस.एन. शाहदेव के यह सीट अपने नाम कर लिया, वर्ष 2009 का मुकाबला भी गोपाल एस.एन. शाहदेव के नाम रहा. इस बीच गोपाल एस.एन. शाहदेव की आकस्मिक मौत हो गयी और उपचुनाव की स्थिति आ खड़ी हुई और यहीं से नवीन जायसवाल की एंट्री होती है. नवीन जायसवाल ने उपचुनाव में आजसू का झंडा बुलंद कर दिया और अपने चेहरे के सहारे तीन-तीन बार लगातार भाजपा को जीत दिलवाने वाले रामजी लाल सारडा को भी नवीन जायसवाल के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा.

 नवीन जायसवाल के युवा चेहरे पर विश्वास

हटिया का किंग कौन! नवीन जायसवाल के किले पर ‘सीमा’ की वक्र दृष्टि, दीपक  प्रकाश भी तैयार
हटिया विधाय नवीन जायसवाल ( फाइल फोटो)

 

रामजी लाल सारडा की हार की संकेत साफ था कि हटिया विधान सभा को अब किसी अनुभवी और पके-पकाये राजनेता के बजाय एक युवा चेहरे पर भरोसा है. लेकिन यह युवा चेहरा रामजी लाल सारडा नहीं था, उसके अंदर किसी दल के साथ जुड़कर लम्बे वक्त तक काम करने का धैर्य भी नहीं था. नवीन जायसवाल लंबे वक्त तक आजसू के साथ नहीं रह सकें, वर्ष 2014 में आजसू को टाटा बाई- बाई कहते हुए बाबूलाला मरांडी की पार्टी झाविमो मोर्चा का दामन थाम लिया. झाविमो मोर्चा के चुनाव चिह्न पर मैदान में उतरे और इस बार भाजपा के सीमा शर्मा को सियासी पटकनी देने में कामयाब रहें. लेकिन बाबूलाल की पार्टी भी नवीन जायसवाल का लिए स्थायी ठिकाना साबित नहीं हुई. महज साल भर बाद वह भाजपा के साथ खड़े हो गयें. रघुवर दास के शासन काल में बाबूलाल के खिलाफ जिस ऑपेरशन कमल को अंजाम दिया गया था, जिन छह विधायकों ने बाबूलाल मरांडी को गच्चा देते हुए भाजपा का दामन थामा था, उसमें एक चेहरा नवीन जायसवाल का भी था. हालांकि इस पालाबदल के बाद नवीन जायसवाल को वर्ष 2019 भाजपा के चुनाव चिह्न पर जीत मिली. 

19 वर्षों के बाद खत्म हुआ भाजपा का सूखा

इस प्रकार 1990,1995 और 2000 की जीत के बाद नवीन जायसवाल ने 2019 में हटिया में भाजपा का झंडा लहराया और 19 वर्षो का यह वनवास किसी पके-पकाये भाजपाई के बजाय ऑपरेशन कमल के सहारे एंट्री लिये नवीन जायसवाल के हाथों खत्म हुआ. लेकिन 19 वर्षों का वनवास खत्म करने नवीन जायसवाल को क्या भाजपा वर्ष 2024 में अपना चेहरा बनायेगी? इसको लेकर सियासी गलियारों में कई सवाल है. आज भी नवीन जायसवाल भाजपा कार्यकर्ताओं का सर्वमान्य-स्वाभाविक पसंद नहीं है. उनके उपर आज भी बाहरी का टैग है. दूसरी ओर नवीन जायसवाल को भाजपा एंट्री करवाने वाले रघुवर दास ओडिशा का राजभवन पहुंच चुके हैं और जिस बाबूलाल को गच्चा देकर नवीन जायसवाल ने कमल खिलाया था, आज वही बाबूलाल उनके नये सियासी बॉस है. साफ है कि प्रदेश अध्यक्ष के रुप में टिकट बंटवारें में बाबूलाल का भी मजबूत दखल भी होगा. और उस हालत में बाबूलाल का साथ नवीन जायवसाल को कितना मिल पायेगा? यह भी एक बड़ा सवाल है. 

फिर से मोर्चा संभालने को बेकरार सीमा शर्मा

हटिया का किंग कौन! नवीन जायसवाल के किले पर ‘सीमा’ की वक्र दृष्टि, दीपक  प्रकाश भी तैयार
वर्ष 2014 में हटिया से भाजपा उम्मीदवार सीमा शर्मा ( फाइल फोटो)

 

दरअसल नवीन जायसवाल के टिकट पर इस संकट की चर्चा इसलिए करनी पड़ रही है, क्योंकि वर्ष 2014 में कमल चुनाव चिह्न पर नवीन जायसवाल के हाथों शिकस्त खाने वाली सीमा शर्मा की नजर आज भी हटिया सीट पर जमी हुई है. हार हो या जीत सीमा शर्मा लगातार हटिया में पार्टी का  झंडा बुलंद किये हुए है. भाजपा के अंदर सीमा की पहचान एक समर्पित कार्यकर्ता की है, दिल्ली दरबार में भी पकड़ मजबूत है, सीमा शर्मा की पकड़ का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि वर्ष 2014 में दीपक प्रकाश दिल्ली दरबार से हटिया विधान सभा से अपना टिकट टिकट कन्फर्म करवा, राजधानी रांची के लिए ट्रेन पर सवार हो गयें, लेकिन जब रांची उतरें, तो खबर मिली कि हटिया की सीट सीमा शर्मा अपने नाम कर चुकी है. थके-हारे मन से दीपक प्रकाश को पार्टी का झंडा उठाना पड़ा.

टिकट छीने जाने का दर्द भूले नहीं दीपक प्रकाश

हटिया का किंग कौन! नवीन जायसवाल के किले पर ‘सीमा’ की वक्र दृष्टि, दीपक  प्रकाश भी तैयार
दीपक प्रकाश ( फाइल फोटो)

 

यही कारण कि हटिया सीट पर एक बार फिर से दीपक प्रकाश को एक दावेदार माना जा रहा है. हालांकि वह राज्य सभा के सांसद है. लेकिन हटिया को लेकर झटपटाहट खत्म नहीं हुई है. एक खबर यह भी है कि इस बार वह हटिया के साथ ही हजारीबाग से भी टिकट की आस लगाये बैठे हैं. यानि किसी भी हालत में विधान सभा में पहुंचने की जिद आज भी मौजूद है. 

सुबोध सिंह गुड्डू की दावेदारी

हटिया का किंग कौन! नवीन जायसवाल के किले पर ‘सीमा’ की वक्र दृष्टि, दीपक  प्रकाश भी तैयार
सुबोध सिंह गुड्डू ( फाइल फोटो)

 

हटिया को लेकर एक तीसरा चेहरा सुबोध सिंह गुड्डू का भी है. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू फिलहाल कई जिलों के प्रभारी है, और हटिया सीट पर नजर जमी भी हुई है. इस हालत में देखना होगा कि बाजी किसके हाथ लगती है, सीटिंग गेटिंग का  फार्मूला काम आता है, या भाजपा के सियासी रणनीतिकार उधार के चेहरे के बजाय अपने किसी समर्पित चेहरे को आगे करते हैं.

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More