बाल सुधार गृह से फरार तीनों बाल कैदियों को पुलिस ने पकड़ा

रांची: सदर थाना क्षेत्र के डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह से फरार तीन बाल कैदियों को पुलिस ने पकड़ लिया है. तीनों नाबालिग बाल सुधार गृह की दीवार फांदकर फरार हो गए थे. मामले की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों बाल कैदियों को पकड़कर बाल सुधार गृह को सौंप दिया. दो को उनके घर से और एक को बाल सुधार गृह के समीप से पकड़ा गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, बाल सुधार गृह से दीवार फांदकर भागने के थोड़ी देर बाद ही एक को बाल सुधार गृह के पास से ही पकड़ा गया तो दूसरे को बीआइटी की तरफ बीआइटी पुलिस ने पकड़ा जबकि तीसरा भाग कर घर चला गया था. जब उसके अभिभावक से बात की गयी, तो उसके अभिभावक उसे बाल सुधार गृह पहुंचा दिया.
बता दें कि बीते बुधवार को सदर थाना क्षेत्र के डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह से तीन नाबालिग सुधार गृह की दीवार फांदकर फरार हो गये. इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई. सीमावर्ती इलाकों समेत सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया. जिसके बाद सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों बाल कैदियों को पकड़कर बाल सुधार गृह को सौंप दिया.
