ध्रुव राठी को दिल्ली की अदालत ने जारी किया समन, जानें क्या है पूरा मामला?

नई दिल्ली: साकेत कोर्ट दिल्ली ने भाजपा नेता सुरेश नखुआ द्वारा दायर मानहानि के एक मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी को समन जारी किया है। दरअसल भाजपा नेता सुरेश करमशी नखुआ ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि राठी ने अपने वीडियो में उन्हें “हिंसक और गालीबाज ट्रोल” कहकर अपमानित किया था। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 29 जुलाई को राठी को समन जारी किया है। इस मामले की सुनवाई डिस्ट्रिक्ट जज गुंजन गुप्ता ने की। अब इस मामले में अगली सुनवाई 6 अगस्त को होने जा रही है। कोर्ट ने अपने निर्देश में कहा है कि ध्रुव राठी समन स्पीड पोस्ट, कूरियर और इलेक्ट्रॉनिक मोड में भी भेजा जाए। बता दें कि कोर्ट में नखुआ की तरफ से वकील राघव अवस्थी और मुकेश शर्मा केस लड़ रहे थे।
क्या है मामला?
दरअसल ध्रुव राठी ने यूट्यूब पर 7 जुलाई 2024 को एक वीडियो पोस्ट किया। इसी वीडियो का टाइटल था, “माई रिप्लाई टू गोदी यूट्यूबर्स, एल्विश यादव, ध्रुव राठी।” नखुआ ने ध्रुव राठी की इस वीडियो के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई और उन्होंने कहा कि ध्रुव राठी द्वारा लगाए गए आरोपों के कारण उन्हें (नखुआ) लोगों की निंदा का सामना करना पड़ रहा है। नखुआ ने कहा, वीडियो में लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं। ये आरोप दुर्भावना से लगाए गए हैं। याचिका में नखुआ के वकील ने कहा कि इससे न केवल याचिकाकर्ता के चरित्र पर संदेह पैदा होता है बल्कि समाज में अर्जित की गई सम्मान भी धूमिल हो जाती है।
वादी सुरेश करमशी नखुआ ने कहा कि ध्रुव राठी ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक आवास पर अंकित जैन, सुरेश नखुआ और तजिंदर बग्गा जैसे हिंसक और अपमानजनक ट्रोल की मेजबानी की थी। विचाराधीन वीडियो को 24 मिलियन से अधिक बार देखा गया और 2.3 मिलियन से अधिक लाइक मिले हैं। मुकदमे में आगे कहा गया है कि चूंकि वीडियो में हिंसक प्रवृत्तियों को वादी के लिए बिना किसी कारण या कारण के जिम्मेदार ठहराया गया है, जो कि प्रधानमंत्री के बारे में है, जो वादी के अनुयायियों में से एक है, यह स्पष्ट है कि उक्त वीडियो आम लोगों के अनुमान में वादी को नीचे गिराने की कोशिश करता है।
