राजधानी रांची को होटल ताज का सौगात! टाटा ग्रुप और झारखंड सरकार के बीच एमओयू साइन

रांची: अब राजधानी रांची में होटल ताज की सेवाएं मिल सकेगी, इसका निर्माण धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी में किया जायेगा. प्रोजेक्ट भवन में राज्य सरकार और टाटा ग्रुप के साथ एमओयू साइन करने की औपचारिकता भी पूरी हो गई, इस अवसर पर सीएम हेमंत के साथ ही टाटा स्टील के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर टीवी नरेन्द्रन भी मौजूद रहें. इस अवसर पर सीएम हेमंत ने टाटा समहू की प्रशंसा करते हुए कहा कि टाटा ग्रुप ने अपनी शुरुआत इसी झारखंड से की थी. और यही कारण है कि देश के निर्माण में झारखंड का भी अहम योगदान रहा है. लेकिन इस बात की पीड़ा भी है कि हमारे मजदूर मजदूर ही रह गयें, हमारी खनीज संपदा का उपयोग उन मजदूरों की जिंदगी में बदलाव लाने में नहीं हो सका. आज भी हमारे युवा रोजगार की खोज में दर -दर भटक रहे हैं, टाटा ग्रुप ने अपनी शुरुआत इसी झारखंड की जमीन से की थी, और आशा कि वह हमारे युवाओं की समस्याओं को दूर करने में अपना योगदान देगी. सीएम हेमंत ने झारखंड गठन के बाद किसी भी सरकार ने इन युवाओं के लिए रोजगार नीति का निर्माण नहीं किया.

पर्यटन विकास की ओर एक और कदम
मौके पर टाटा समूह के सीईओ टीवी नरेन्द्रन ने कहा कि टाटा कई क्षेत्रों में काम कर रही है, होटल निर्माण भी उसका एक हिस्सा है, ताज होटल के निर्माण से पर्यटन का विकास होगा, तो रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. अत्याधुनिक सुविधा से लैश होटल ताज 200 कमरों के साथ बैक्वेट एरिया होगा, एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद रांची आने वाले मेहमान उठा पाएंगे, इसके निर्माण पर 400 करोड़ का खर्च आयेगा. कैंसर अस्पताल के बाद राजधानी रांची में ताज होटल का निर्माण को एक बड़ी सफलता मानी जा रही है
झारखण्ड में भी खुलेगा ताज होटल…
आज रांची में प्रोजेक्ट भवन सभागार में झारखण्ड सरकार तथा The Indian Hotels Company Ltd. (A TATA Enterprise) के बीच ताज होटल के निर्माण हेतु MoU हुआ। आप सभी को इस अवसर पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
टाटा समूह ने देश के विकास में अहम योगदान… pic.twitter.com/6S6GFllJ2F
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 24, 2024
.
