हरियाणा के मंत्री सुभाष सुधा ने की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन अधिकारी सस्पेंड

चंडीगढ़, 24 जुलाई (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने भूना के अकाउंटेंट, रानियां से सेक्रेटरी और नरवाना के एमई को सस्पेंड कर दिया।

सुभाष सुधा ने कहा, “मैं इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद अदा करना चाहूंगा, जिनके मार्गदर्शन में यह कार्य हो रहा है। कोई भी अधिकारी भ्रष्टाचार करेगा तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। बुधवार को हमें भूना के अकाउंटेंट के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिली और हमने उसको सस्पेंड कर दिया। वह कॉरपोरेशन के पैसे अपने खाते में जमा करा रहा था। उसकी शिकायत काफी समय से मिल रही थी।”

इसके अलावा रानियां से सेक्रेटरी को भी सस्पेंड किया गया है। नरवाना के अधिकारी का भी 5 करोड़ की सरकारी जमीन का दुरुपयोग करने का मामला सामने आया, जिस पर एक्शन लिया गया। इस तरह से हमने 24 जुलाई को तीन अधिकारियों को सस्पेंड किया।

उन्होंने सरकारी अधिकारियों से भी अपील की कि सरकारी अफसर बनना आसान नहीं है। नौकरी मिलने के बाद अपने ऊपर कोई दाग मत लगवाएं। सबके साथ अच्छा आचरण रखें, जितनी सैलरी आ रही है, उससे संतुष्ट रहें।

उन्होंने कहा कि वह अब तक 30 ऐसे लोगों को भ्रष्टाचार के मामले में सस्पेंड कर चुके हैं। जहां भी उनको शिकायत मिलती है, वह उस पर एक्शन लेते हैं। उन्होंने अधिकारियों को सुधरने की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अधिकारी नहीं सुधरते हैं, तो उनको सुधार दिया जाएगा।

–आईएएनएस

एएस/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More