पासपोर्ट रैंकिंग इंडेक्स 2024: सिंगापुर सूची में शीर्ष पर; जानिए भारत कहां खड़ा है?

वॉशिंगटन/लंदन/नई दिल्ली: हेनले एंड पार्टनर्स ने दुनिया भर के देशों के पासपोर्ट की नई रैंकिंग जारी कर दी है। दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट अमेरिका या यूरोप के किसी देश से न होकर सिंगापुर का है। ताजा इंडेक्स में भारत के पासपोर्ट की रैंकिंग में सुधार हुआ है। इसमें भारत के पासपोर्ट ने 2 अंकों की छलांग लगाते हुए 82वां स्थान हासिल किया है

भारत ने रैंक में लगाई छलांग

दरअसल, पासपोर्ट की रैंकिंग इस आधार पर की जाती है कि इसे रखने वाले लोगों को कितने देशों में बिना वीजा के एंट्री मिलती है। हर एक वीजा फ्री एंट्री पर पासपोर्ट को एक अंक दिया जाता है। जिसके आधार पर ग्लोबल रैंकिंग तैयार होती है। साल 2024 में भारत के पासपोर्ट ने 2 अंकों की उछाल लगाते हुए 82 वां स्थान हासिल किया है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, भारत के पासपोर्ट पर 58 देशों में वीजा फ्री प्रवेश मिलता है। साल 2023 में भारत की ग्लोबल रैंकिंग 84वें स्थान पर थी। वहीं, भारत के पड़ोसी कंगाल पाकिस्तान इस बार किसी तरह 100 देशों में जगह बना पाया है। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले यह थोड़ा मजबूत हुआ है।

2024 के लिए शीर्ष 10 सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट:

1. सिंगापुर (195 देशों में वीज़ा-मुक्त पहुँच)

2. फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, स्पेन (192 देश)

3. ऑस्ट्रिया, फ़िनलैंड, आयरलैंड, लक्ज़मबर्ग, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया, स्वीडन (191 देश)

4. बेल्जियम, डेनमार्क, न्यूज़ीलैंड, नॉर्वे, स्विटज़रलैंड, यूनाइटेड किंगडम (190 देशों में वीज़ा-मुक्त पहुँच)

5. ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल अपने नागरिकों को 189 देशों में प्रवेश देते हैं

6. ग्रीस और पोलैंड 188 देशों में वीज़ा-मुक्त पहुँच देते हैं

7. कनाडा, चेकिया, हंगरी और माल्टा 187 देशों में वीज़ा-मुक्त पहुँच देते हैं

8. संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में 8वें स्थान पर है, और यह 182 देशों में वीज़ा-मुक्त पहुँच देता है।

9. एस्टोनिया, लिथुआनिया और संयुक्त अरब अमीरात अपने नागरिकों को 185 देशों में वीज़ा-मुक्त पहुँच प्रदान करते हैं।

10. आइसलैंड, लातविया और स्लोवाकिया 184 देशों में यात्रा करने के लिए वीज़ा-मुक्त पहुँच प्रदान करते हैं

कहां है पाकिस्तान?

पाकिस्तान ने साल 2024 की ग्लोबल रैंकिंग में 100वें स्थान पर जगह बनाई है। पाकिस्तानी पासपोर्ट पर केवल 33 देश वीजा फ्री प्रवेश देते हैं। हालांकि, साल 2023 के मुकाबले इसके पासपोर्ट में 6 अंकों का उछाल आया है। साल 2023 में पाकिस्तान का पासपोर्ट दुनिया में 106 नंबर पर था। पाकिस्तानी पासपोर्ट पर 2023 में केवल 32 देश बिना वीजा के एंट्री देते थे।

Henley Passport Index 2024  जुलाई वैश्विक रैंकिंग में 199 पासपोर्ट और 227 यात्रा गंतव्य शामिल हैं, जो उपयोगकर्ताओं को उनकी वैश्विक पहुंच और गतिशीलता के बारे में सबसे व्यापक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करते हैं। 

लेखक के बारे में

By Sujit Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More