विद्युत आपूर्ति प्रमंडल चास में ऊर्जा मेले का आयोजन, कुल 31 मामले निष्पादित

MANOJ KUMAR
बोकारो: उपायुक्त विजया जाधव के निर्देशानुसार विद्युत आपूर्ति प्रमंडल चास कार्यालय परिसर में ऊर्जा मेला (जनता दरबार) का आयोजन किया गया. इसमें विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, चास अंतर्गत (चास-शहरी, चास-ग्रामीण एवं चदंनकियारी) उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायत रखी.
इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता, चास ने बताया कि शिविर में कुल 41 मामले सामने आये, जिसमें बिजली विपत्र से संबंधित 36 एवं मीटर संबंधित 05 मामले शामिल थे. मामलों पर सुनवाई करते हुए ऑन स्पॉट 31 मामलों का निष्पादन किया गया.
