पाकिस्तान: दंगों की चल रही जांच के बीच इमरान खान ने पॉलीग्राफ, वॉयस मैचिंग टेस्ट कराने से किया इनकार

लाहौर: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, जो वर्तमान में जेल में बंद हैं, ने 2023 में हुई हिंसक घटनाओं के संबंध में लाहौर पुलिस द्वारा की जा रही जांच के तहत पॉलीग्राफ और वॉयस मैचिंग टेस्ट से गुजरने से इनकार कर दिया। कई कानूनी चुनौतियों का सामना कर रहे 71 वर्षीय खान से पॉलीग्राफ जांच के लिए अदियाला जेल में 12 सदस्यीय फोरेंसिक टीम ने मुलाकात की। मई 2023 में 190 मिलियन पाउंड के एक हाई–प्रोफाइल भ्रष्टाचार मामले में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो द्वारा खान की गिरफ्तारी के बाद देश भर में अशांति फैल गई।
पूर्व प्रधानमंत्री ने आदियाला जेल फॉरेंसिक को पॉलीग्राफ और वॉयस मैचिंग टेस्ट कराने से मना कर दिया। दरअसल इमरान खान पर पिछले साल हुई हिंसा के सिलसिले में मुकदमा चल रहा है। इस मामले की जांच लाहौर पुलिस द्वारा शुरू की गई है। फॉरेंसिक टीम के 12 सदस्य इमरान खान के टेस्ट के लिए आदियाला जेल पहुंचे थे।
पिछले साल हुई हिंसा के मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम जब आदियाला जेल पहुंची, तो इमरान खान ने टेस्ट कराने से इंकार कर दिया। 71 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 190 मिलियन पाउंड के भ्रष्टाचार के मामले में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) द्वारा गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 9 मई 2023 को देशभर में दंगे भड़क गए थे। उन पर 200 से अधिक मामले दर्ज हैं और वे पिछले साल अगस्त से जेल में कैद हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में लाहौर पुलिस की टीम जब परीक्षण करने के लिए जेल परिसर पहुंची, तब उनके साथ पंजाब फोरेंसिक साइंस एजेंसी (पीएफएसए) के विशेषज्ञ भी थे। पीएफएसए विशेषज्ञों को पूर्व प्रधानमंत्री पर पॉलीग्राफ, वॉयस मैचिंग और फोटोग्रामेट्री परीक्षण करने थे।
इन मामलों पर चल रहा मुकदमा:
दरअसल इमरान खान को तीन मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद लगभग एक साल से रावलपिंडी की उच्च सुरक्षा वाली अदियाला जेल में रखा गया है। तोशाखाना भ्रष्टाचार मामला, सिफर मामला और गैर–इस्लामिक विवाह मामला– जिसमें उनकी पत्नी बुशरा बीबी भी जेल में हैं। हालांकि पूर्व क्रिकेटर से राजनेता बने खान को जमानत मिल गई थी लेकिन उन्हें रिहा नहीं किया गया। खान को पिछले साल 5 अगस्त को पाकिस्तान के चुनाव आयोग द्वारा दायर पहले तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था। तब से उन्हें विभिन्न मामलों में जेल में रखा गया है।
9 मई का विरोध प्रदर्शन
9 मई के विरोध प्रदर्शनों में कथित तौर पर पीटीआई कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिंसा की घटनाओं में भाग लिया, जनरल हेडक्वार्टर और विभिन्न स्मारकों जैसे सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला किया। इस अभूतपूर्व हिंसा के जवाब में, अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की, पीटीआई पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की और सैन्य अदालतों में 100 से अधिक पीटीआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा चलाया।
नागरिक और सैन्य दोनों अधिकारियों ने इमरान खान पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने 9 मई की साजिश रची थी। हालांकि, इमरान खान और उनकी पार्टी ने इन आरोपों का जोरदार खंडन किया है। खान ने सरकारी संपत्तियों की तोड़फोड़ के आदेश देने से इनकार किया है, लेकिन उन्होंने अपनी पार्टी को गिरफ्तारी की स्थिति में जीएचक्यू के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने का निर्देश देने की बात स्वीकार की है।
इमरान खान को तीन मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद रावलपिंडी की उच्च सुरक्षा वाली अदियाला जेल में करीब एक साल से रखा गया है, जिसमें तोशाखाना भ्रष्टाचार मामला, सिफर मामला और गैर–इस्लामिक विवाह मामला शामिल है, जिसमें उनकी पत्नी बुशरा बीबी भी कैद हैं। कुछ मामलों में जमानत मिलने या उनकी सजा पलट जाने के बावजूद, खान हिरासत में ही हैं।
