विस चुनाव 2024: सीपी सिंह नहीं तो कौन? भाजपा मौन! वह पांच चेहरे, जिस पर लग सकता है दांव

रांची: महाराष्ट्र, हरियाण के साथ ही झारखंड में भी विधान सभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो चुकी है. इन सभी राज्यों में हर गुजरते दिन के साथ एक नयी युगलबंदी और सियासी समीकरण को धार देने की कोशिश सामने रही है. हालांकि सभी राज्यों के विधान सभा चुनाव अपने आप में अहम है, लेकिन झारखंड में भाजपा अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है और इसका कारण है पार्टी के आंतरिक सर्वे में सिकुड़ती सियासी जमीन का संदेश, शायद यही कारण है कि पार्टी ने झारखंड में अपने दो सबसे कद्दावर रणनीतिकारों को मैदान में उतारा है. असम के सीएम हिमंता विश्व सरमा को उप प्रभारी और आदिवासी बहुल राज्य मध्य प्रदेश के चार-चार बार सीएम रह चुके केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रभारी बनाकर किसी भी सूरत में कमल खिलाने की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. हिमंता अपने चिर परिचित अंदाज में बांग्लादेशी घुसपैठ को मुद्दा बना कर सीएम हेमंत के खिलाफ मोर्चा खोलते दिखलायी पड़ रहे हैं, वहीं शिवराज सिंह चौहान पार्टी के अंदर के विभाजन को समेटने की कोशिश करते नजर आ रहे है, बंद कमरों में बैठकों का दौर जारी है, इसी बंद कमरे की बैठक से कई संकेत भी बाहर आ रहे हैं, उसमें से एक संकेत रांची सदर से छह -छह बार कमल खिलाने वाले सीपी सिंह की विदाई की भी है.

जीवन के 68 बसंत देख चुके सीपी सिंह का सियासी उत्तराधिकारी  कौन?

वैसे, सीपी सिंह के सियासी अवसान की खबर पहले से ही सियासी गलियारों में तैर रही थी, यह दावा किया जा रहा था कि जीवन के 68 बसंत देख चुके सीपी सिंह को अब विश्राम देकर रांची सदर से किसी नये चेहरे को मौका दिया जा सकता है, हालांकि सीपी सिंह की चाहत अभी कमसे कम एक और पारी खेलने की है, इसके साथ ही वह कई मौकों पर अपने सम्मानपूर्ण विदाई की चाहत भी जारी कर चुके हैं, दरअसल उनकी मंशा लोकसभा चुनाव लड़ने की थी, लेकिन पार्टी ने इस चाहत की अनदेखी करते हुए संजय सेठ पर भी भरोसा जताया और अब जो खबर निकल कर सामने आ रही है कि पार्टी इस बार रांची सदर से एक नये चेहरे पर दांव लगाने का फैसला कर चुकी है.

किसको मिलने जा रहा सीपी सिंह की कमान

sandeep verma
संदीप वर्मा (फाइल फोटो)

 
इस हालत में सवाल खड़ा होता है कि इन आखिर ये चेहरे कौन है? वह संभावित उम्मीवार कौन है? जिनको भाजपा रांची सदर से मौका देने जा रही है, तो इसमें एक सबसे बड़ा चेहरा संदीप वर्मा का है. पत्रकारिता जगत से जिंदगी की शुरुआत करने वाले संदीप वर्मा ने हिमाचल प्रदेश में दूरदर्शन के साथ जुड़कर लम्बे वक्त तक काम किया, बाद में सहारा टीवी के साथ जुड़ाव हुआ हुआ, झारखंड में पूर्व सीएम के मीडिया सलाहकार रहें, इसके साथ ही जनवितरण शिकायत आयोग, कमिश्नर के सदस्य के रुप में जमीनी हालात और आम लोगों के मुद्दों को समझने की कोशिश की, राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी का सलाहकार रहें, इस बीच राजनीति में दिलचस्पी बढ़ी और आजसू की सदस्यता ग्रहण की, आजसू के टिकट पर रांची विधान सभा से उम्मीदवार भी रहें, लेकिन बाद के दिनों में भाजपा के प्रति आकर्षित हुए और पिछले काफी वर्षों से पार्टी के अंदर विभिन्न जिम्मेवारियों का निर्वाह कर रहे हैं. खबर है कि संदीप वर्मा ना सिर्फ इन दिनों बेहद एक्टिव हैं, बल्कि पार्टी के बड़े नेताओं की बैठकी भी इनके आवास पर तेज हो गयी है, और यहीं से संदीप वर्मा के बारे में रांची विधान सभा से चुनावी अखाड़े में उतरने की चर्चा जोर पकड़ रही है.

विस चुनाव 2024: सीपी सिंह नहीं तो कौन! भाजपा मौन? जानिए, वह पांच चेहरे, जिसे पर लग सकता है दांव
संजीव विजय वर्गीय (फाइल फोटो)

दूसरा नाम रांची के डिप्टी मेयर रह चुके संजीव विजय वर्गीय का है. इनकी चाहत भी रांची सदर से अखाड़े में उतरने की रही है, इनका नाम भी रेस में बताया जा रहा है, संजीव विजय वर्गीय को रघुवर दास का करीबी माना जाता है. हालांकि इनके खिलाफ एक मामला काफी दिनों उछलता रहा है, दावा किया जाता है कि डिप्टी मेयर रहते हुए इन्होंने अपने बेटे हर्षित विजय वर्गीय की कंपनी मेधा कंस्ट्रक्शन को अवैध तरीके से ठेका प्रदान किया था, जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था, अखबारों की सुखियां बनी थी.

 

विस चुनाव 2024: सीपी सिंह नहीं तो कौन? भाजपा मौन! वह पांच चेहरे, जिस पर लग सकता है दांव
ओडिशा के राज्यपाल के साथ मुलाकात करते हुए रमेश सिंह (फाइल फोटो )

तीसरा नाम रमेश सिंह का है, इनकी गिनती रांची के बड़े बिल्डरों में की जाती है, यह भी काफी दिनों से भाजपा के साथ जुड़ कर काम करते रहे हैं, दो वर्ष पहले इनसे दो करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग सुर्खियां बनी थी. इनका नाम भी सीपी सिंह के  सियासी बारिस  के रुप में उछाला जा रहा है. 

विस चुनाव 2024: सीपी सिंह नहीं तो कौन! भाजपा मौन? जानिए, वह पांच चेहरे, जिसे पर लग सकता है दांव
पूर्व मेयर आशा लकड़ा (फाइल फोटो)

चौथा नाम रांची की पूर्व मेयर आशा लकड़ा है. भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व संभाल चुकी आशा लकड़ा फिलहाल राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग  के सदस्य की जिम्मेवारी संभाल रही है. वैसे आशा लकड़ा का नाम राज्य सभा के लिए भी उछला था, साथ ही लोहरदगा संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाने की चर्चा भी तेज थी, लेकिन बाद में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का सदस्य बनाकर एक्टिव राजनीति से किनारे कर दिया गया. लेकिन विधान सभा चुनाव में आदिवासी बहुल सीटों से सफाये के बाद एक बार फिर से भाजपा के अंदर आशा लकड़ा को मुख्य मोर्चे पर लगाने की चर्चा हो रही है, इस हालत में यदि भाजपा आशा लकड़ा पर अपना दांव लगाये तो यह भी आश्चर्य की बात नहीं होगी.

 

विस चुनाव 2024: सीपी सिंह नहीं तो कौन! भाजपा मौन? जानिए, वह पांच चेहरे, जिसे पर लग सकता है दांव
भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ( फाइल फोटो)

और पांचवा नाम भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव का है. दावा किया जाता है कि अब तक अपने बयानों से अब तक भाजपा का बचाव करते रहे प्रतुल शाहदेव भी चुनावी अखाड़े में उतरने की चाहत रखते हैं और अपना पूरा बायोडाटा पार्टी को सौंप चुके हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान भी इनका नाम  रांची संसदीय सीट को लेकर उछला था.

विस चुनाव 2024: सीपी सिंह नहीं तो कौन! भाजपा मौन? जानिए, वह पांच चेहरे, जिसे पर लग सकता है दांव
पूर्व राज्य सभा सदस्य अजय मारु (फाइल फोटो)

वैसे एक और नाम अजय मारु का भी सियासी गलियारे में उछल रहा है. पूर्व राज्य सभा सांसद अजय मारु की चाहत भी इस बार रांची सदर से मैदान में उतरने की है, अब देखना होगा कि इन तमाम नामों में सीपी सिंह का उतराधिकारी किसे घोषित किया जाता है या अपने सियासी वारिस की खोज में सीपी सिंह खुद अपनी भूमिका को भी देखना चाहते हैं.  उनके मन के किसी कोनों में भी किसी खास चेहरे को लेकर मंथन जारी है.

विस चुनाव 2024: सीपी सिंह नहीं तो कौन! भाजपा मौन? जानिए, वह पांच चेहरे, जिसे पर लग सकता है दांव
संजीव विजय वर्गीय (फाइल फोटो)
लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More