झारखंड में NIA की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख के इनामी नक्सली कमांडर रविन्द्र गंझू के समर्थकों के ठिकानों पर छापा

रांची : झारखंड में एनआईए के द्वारा छापेमारी किये जाने की बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार मैक्लुस्कीगंज और लातेहार बार्डर पर स्थित कई ठिकानों पर एनआईए की टीम छापेमारी कर रही है. एनआईए रांची ब्रांच की टीम बुधवार की सुबह से तलाशी ले रही है. यह छापेमारी 15 लाख के इनामी नक्सली कमांडर रविंद्र गंझू के समर्थक और उसकी लेवी की कमाई को निवेश करने वाले आधा दर्जन लोगों के ठिकानों पर चल रही है.

चंदवा में रोहित यादव के ईट भट्ठे पर एनआईए की टीम पहुंची है. रोहित यादव पूर्व में टेरर फंडिग के आरोप में जेल जा चुका है. सूत्रों के मुताबिक एनआईए की टीम मैकलुस्कीगंज में ठेकेदार जितेंद्र पांडेय और रोहित यादव के घर सहित अन्य ठिकानों पर तलाशी ले रही है. खबर है कि झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने 15 लाख के इनामी नक्सली कमांडर रविंद्र गंझू को समर्थन देने वाले और उसकी काली कमाई का निवेश करने वाले आधा दर्जन लोगों के ठिकानों पर एनआईए के द्वारा बुधवार की सुबह से छापेमारी शुरू की गई है.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More